Tuesday, 27 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

मां बनने के लिए टीवी इंडस्ट्री छोड़ने को तैयार 24 साल की ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस शुभी शर्मा, छठी मैया से मांगी प्यारी सी बेटी

Shubhi Sharma: 24 वर्षीय ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस शुभी शर्मा ने एक पॉडकास्ट में मां बनने की तीव्र इच्छा जताई है. उन्होंने छठी मैया से एक बेटी गोद लेने की मन्नत मांगी है और कहा है कि अपनी बच्ची की परवरिश के लिए वह टीवी इंडस्ट्री छोड़ने को भी तैयार हैं.

tv actress shubhi sharma wants to adopt daughter

Shubhi Sharma: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर 24 साल की ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) ने मदरहुड को लेकर एक ऐसा इमोशनल और बोल्ड खुलासा किया है, जिसने हर किसी का दिल छू लिया है. अपने नो-फिल्टर एटीट्यूड के लिए जानी जाने वाली शुभी ने बताया कि वह एक प्यारी सी बेटी गोद लेकर मां बनना चाहती हैं. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने यह भी कसम खाई है कि छठी मैया की कृपा से बेटी के घर आते ही वह अपनी बच्ची की खातिर ग्लैमर और टीवी इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगी.

छठी मैया से मांगी प्यारी सी बेटी की मन्नत

एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान शुभी शर्मा ने खुलासा किया कि वह छठी मैया को बहुत मानती हैं और छठ उनके लिए एक गहरा इमोशन है. उन्हें पूरा यकीन है कि छठी मैया ही एक साल के भीतर उनके घर में लक्ष्मी (बेटी) के रूप में खुशियां जरूर भेजेंगी.

---विज्ञापन---

मां बनने के इमोशंस को फील करने की चाहत

24 साल की शुभी ने कहा—”मैं अपनी मां से बहुत प्यार करती हूं. मेरी मां ने मुझे जितना प्यार दिया है, मैं भी वही प्यार अपनी बच्ची को देना चाहती हूं. भले ही मैं खुद उसे जन्म न दे सकूं, लेकिन उसे गोद लेकर अपनी ममता से पालना चाहती हूं.”

बेटी के लिए टीवी इंडस्ट्री छोड़ने का बड़ा फैसला

शुभी शर्मा ने साफ कहा कि जैसे ही उन्हें बेटी गोद मिल जाएगी, वह अपनी लाइफ से हर तरह की निगेटिविटी को दूर कर देंगी. अपनी बच्ची की सही परवरिश और उसके साथ खुशी-खुशी वक्त बिताने के लिए वह एक्टिंग और टीवी इंडस्ट्री से संन्यास ले लेंगी.

---विज्ञापन---

मां-बेटी के खूबसूरत बॉन्ड पर दिया भावुक बयान

एक्ट्रेस ने अपनी मां के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए कहा कि दुनिया में सब कुछ दोबारा मिल सकता है, लेकिन मां कभी वापस नहीं मिलती. वह खुद अपनी मां की तरह एक बेस्ट बेटी बनने की कोशिश करती हैं और चाहती हैं कि उनकी भी एक बेटी हो जिसकी जिंदगी वह संवार सकें.

बोल्ड स्टेटमेंट और नो-फिल्टर एटीट्यूड

टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं शुभी शर्मा हमेशा से अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं. अब उनके इस भावुक फैसले और गोद लेने की मन्नत ने उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 27, 2026 08:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो