Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mohammad Siraj और आशा भोसले की पोती के अफेयर की अफवाहों पर लगा विराम, दोनों ने बताई रिश्ते की सच्चाई

Mohammad Siraj On Dating Asha Bhosle Grand Daughter: इंडियन क्रिकेट के टीम के गेंदबाज मोहम्मद सिराज इन दिनों आशा भोसले की पोती को डेट करने की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। इसपर उन्होंने अब खुद ब्रेक लगा दिया है। आइए जानेत हैं कि दोनों के रिश्ते की आखिर क्या है सच्चाई। 

---विज्ञापन---

Mohammad Siraj On Dating Asha Bhosle Grand Daughter
Mohammad Siraj On Dating Asha Bhosle Grand Daughter
Mohammad Siraj On Dating Asha Bhosle Grand Daughter: इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद सिराज इन दिनों बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले की पोती जनाई भोसले के साथ डेटिंग रूमर्स को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो वायरल हुई थी। इस फोटो से दोनों के रोमांटिक रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि, अब सिराज और जनाई दोनों ने इन अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर दोनों ने क्या बोला है…

सोशल मीडिया पोस्ट से किया खुलासा

मोहम्मद सिराज ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर जनाई भोसले के साथ एक फोटो शेयर किया था। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “मेरी बहना के जैसी कोई बहना नहीं। बिना इसके कहीं भी मुझे रहना नहीं। जैसा है चांद सितारों में, मेरी बहना है एक हजारों में।” अब इस पोस्ट से लोगों के दोनों के रिश्ते का सच सामने आ गया है। इससे समझ आ रहा है कि दोनों के बीच कोई रोमांटिग एंगल नहीं है। बल्कि दोनों के बीच भाई -बहन जैसा गहरा रिश्ता है। जनाई भोसले ने भी इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे भाई।”

कैसे शुरू हुई अफवाहें?  

जनाई भोसले, जो खुद सिंगग में अपना करियर बनाना चाहती हैं उन्होंने अपने बर्थडे की पोस्ट शेयर की थी। इसमें मोहम्मद सिराज भी नजर आ रहे थे। इसके बाद कई फैंस ने दोनों के नाम को जोड़ना शुरू कर दिया था। फैंस के बीच ये चर्चा होने लगी कि क्या दोनों डेट कर रहे हैं? फोटो में उनकी केमिस्ट्री को देखकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

ग्रैंड पार्टी में शामिल हुए थे ये स्टार्स 

जनाई के बर्थडे की पार्टी काफी स्पेशल तरीके से मनाई गई थी। इसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई बड़े स्टार्स जैसे, आशा भोसले, जैकी श्रॉफ, क्रिकेटर मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर और एक्ट्रेस आयशा खान शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर इन फोटो को काफी प्यार मिला, लेकिन सिराज और जनाई की फोटो को देखकर लोग अफवाहें उड़ाने लगे।

First published on: Jan 27, 2025 12:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola