Kavya Maran-Anirudh Ravichander: तमिल सिनेमा और IPL की दुनिया से इस वक्त की सबसे बड़ी और धमाकेदार वेडिंग न्यूज सामने आ रही है. म्यूजिक सेंसेशन अनिरुद्ध रविचंद्र (Anirudh Ravichander) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के बेहद शाही और गॉर्जियस इनविटेशन कार्ड की पहली झलक वायरल हो गई है, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है.
शाही ज्वेलरी बॉक्स जैसा लग्जरी इनविटेशन कार्ड
फेमस वेडिंग कार्ड डिजाइनर रंजनी अयंगर (Ranjani Iyengar) द्वारा डिजाइन किए गए इस इनविटेशन कार्ड का एक एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है. कार्ड को एक बेहद खूबसूरत बॉक्स की शेप में बनाया गया है, जिस पर काफी बारीक और रॉयल नक्काशी की गई है, जो देखने में किसी ज्वेलरी बॉक्स जैसी लगती है.
दिवाली के बाद ग्रीस में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध और काव्या लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों दिवाली के बाद 11 नवंबर को ग्रीस (Greece) में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करेंगे, जिसमें केवल परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.
22 नवंबर को चेन्नई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन
शादी के बाद 22 नवंबर को चेन्नई में एक बेहद भव्य वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा. इसमें बॉलीवुड, साउथ सिनेमा की बड़ी-बड़ी हस्तियों के अलावा राजनीति जगत की कई नामी शख्सियतें शिरकत करेंगी.
सोनिया गांधी और दिग्गज नेताओं को न्योता
काव्या के पिता और सन टीवी (Sun TV) के मालिक कलानिधि मारन खुद बड़े-बड़े राजनेताओं को रिसेप्शन का कार्ड देने पहुंच रहे हैं. हाल ही में वह सोनिया गांधी को कार्ड देने पहुंचे थे, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय के भी रिसेप्शन में पहुंचने की चर्चा है.
सुपरस्टार रजनीकांत से खास कनेक्शन
म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंद्र रिश्ते में सुपरस्टार रजनीकांत के भांजे (मौसी के बेटे) लगते हैं. रजनीकांत की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अनिरुद्ध ने ही चार्टबस्टर म्यूजिक दिया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. वहीं अनिरुद्ध को IPL की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का भी फैन बताया जाता है.