Tuesday, 27 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की एक एपिसोड से 8 करोड़ की कमाई? जानें शो का पूरा गणित

Samay Raina India's Got Latent Earnings: समय रैना के सुपरहिट शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड का रेवेन्यू करीब 4 से 8 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ब्रांड डील्स, टिकटिंग और व्यूज के जरिए होने वाली इस रिकॉर्ड तोड़ कमाई का पूरा गणित अब सामने आ गया है.

Samay Raina Indias Got Latent Earnings

Samay Raina India’s Got Latent Earnings: भारत के पॉपुलर कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) का हिट कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) सीजन 2 के साथ इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. विवादों और तगड़े बज के बीच अब इस शो की बंपर कमाई का पूरा गणित सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो का केवल एक एपिसोड 4 से 8 करोड़ रुपये तक का तगड़ा रेवेन्यू जनरेट करता है. आइए आपको बताते हैं कि यूट्यूब, स्पॉन्सरशिप्स और लाइव टिकटों के जरिए समय रैना का यह शो इतनी भारी-भरकम अर्निंग कैसे करता है…

एक एपिसोड से 4 से 8 करोड़ तक का रेवेन्यू

चर्चाओं और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का एक सिंगल एपिसोड करीब ₹4 करोड़ से ₹8 करोड़ का रेवेन्यू बना लेता है. हालांकि, इस कमाई में समय रैना का पर्सनल शेयर कितना है, इसका कोई ऑफिशियल डेटा सामने नहीं आया है.

---विज्ञापन---

स्पॉन्सरशिप्स और ब्रांड डील्स से करोड़ों की अर्निंग

शो की कमाई का सबसे बड़ा जरिया बड़े ब्रांड्स हैं. हर एपिसोड में फ्लिपकार्ट मिनट (Flipkart Minutes), अवतार (Avvatar) और स्निच (Snitch) जैसे 2 से 3 ब्रांड्स शामिल होते हैं. अनुमान के मुताबिक, सिर्फ एक ब्रांड डील से शो को ₹2 करोड़ तक मिल जाते हैं.

यूट्यूब और स्ट्रीमिंग ऐड्स से तगड़ी कमाई

समय रैना के यूट्यूब चैनल पर हर एपिसोड को लाखों-करोड़ों व्यूज मिलते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो व्यूअरशिप के आधार पर केवल विज्ञापनों (Ads) से ही प्रति एपिसोड 10 लाख से 50 लाख रुपए तक की कमाई आसानी से हो जाती है.

---विज्ञापन---

लाइव शो टिकटिंग और स्टूडियो सीटिंग

शो को लाइव देखने के लिए टिकट की कीमत ₹1,000 से लेकर ₹7,000 तक होती है. स्टूडियो रिकॉर्डिंग के लिए 100 सीटें होती हैं, जिसमें औसतन प्रति सीट ₹3,500 के हिसाब से फुल हाउस होने पर केवल टिकटिंग से ही ₹3.5 लाख तक की कमाई हो जाती है.

यूनिक फॉर्मेट और सेलेब पैनलिस्ट्स का क्रेज

विवादों के बावजूद समय रैना का यह अनोखा लेटेंट टैलेंट शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. हर एपिसोड में समय के साथ देश के बड़े-बड़े कॉमेडियंस और हस्तियां बतौर जज बैठती हैं, जिसकी वजह से शो की रीच और कमर्शियल वैल्यू दोनों तेजी से बढ़ रही हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 27, 2026 09:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो