Tuesday, 27 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रामायण’ के गानों के बीच ‘आदिपुरुष’ को याद कर रहे मनोज मुंतशिर? टाइमिंग पर यूजर्स ने उठाए सवाल

Manoj Muntashir: नितेश तिवारी की 'रामायण' का नया गाना रिलीज होते ही मनोज मुंतशिर ने 'आदिपुरुष' का रोमांटिक ट्रैक शेयर कर दिया. इस पोस्ट की क्रोनोलॉजी और टाइमिंग को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स मनोज मुंतशिर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

Manoj Muntashir Adipurush songs after Ramayana song
सोशल मीडिया पर चर्चा है कि जैसे ही नितेश तिवारी की 'रामायण' के गाने रिलीज होते हैं, वैसे ही मनोज मुंतशिर 'आदिपुरुष' के गाने शेयर कर देते हैं.

Manoj Muntashir: नितेश तिवारी की मच-अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. वजह बने हैं मशहूर लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir). दरअसल, ‘रामायण’ का गाना आते ही मनोज ने प्रभास की विवादित फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) का सॉन्ग ‘तू है शीतल धारा’ शेयर कर दिया. इस पोस्ट की टाइमिंग को लेकर यूजर्स भड़क गए हैं और मनोज को आड़े हाथों लेते हुए सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह महज इत्तेफाक है या कोई पब्लिसिटी स्टंट…

रामायण का गाना आते ही शेयर किया आदिपुरुष का ट्रैक

25 अक्टूबर को जैसे ही नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रैक ‘मंगल रंग’ आउट हुआ, मनोज मुंतशिर ने X (ट्विटर) पर ‘आदिपुरुष’ का गाना ‘तू है शीतल धारा’ पोस्ट कर दिया. दोनों गानों के एक साथ आने पर नेटिजन्स ने मनोज की इंटेंशन और टाइमिंग पर तीखे सवाल खड़े कर दिए.

---विज्ञापन---

यूजर्स ने दिलाई आदिपुरुष के डायलॉग्स की याद

पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने तंज कसा कि जब नई ‘रामायण’ के संगीत की आलोचना हो रही है, तब मनोज अपनी फिल्म प्रमोट कर रहे हैं. वहीं दूसरों ने तंज कसते हुए याद दिलाया कि ‘आदिपुरुष’ के टपोरी डायलॉग्स उन्होंने ही लिखे थे, जिसके लिए उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी.

राम-सीता विवाह का गाना शेयर कर दी चुनौती

मामला यहीं नहीं रुका, मनोज ने ‘आदिपुरुष’ से राम-सीता के विवाह का एक और गाना शेयर करते हुए लिखा कि—”इस पर भी एक गाना सुनिए, फिर जो मन आए कमेंट कीजिए, स्वागत है.” उनके इस बेबाक कैप्शन पर भी लोगों ने नाराजगी जताते हुए इसे ओवर-स्मार्टनेस करार दिया.

पहले भी कर चुके हैं ऐसी टाइमिंग का इस्तेमाल

यूजर्स ने पॉइंट आउट किया कि यह पहली बार नहीं है. इससे पहले 14 सितंबर 2026 को जब नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का ‘जय जय राम’ गाना आया था, तब अगले ही दिन मनोज ने ‘आदिपुरुष’ का ‘राम सिया राम’ शेयर कर दिया था, जिससे साफ होता है कि यह पैटर्न रिपीट हो रहा है.

---विज्ञापन---

म्यूजिक वर्सेज डायलॉग्स की बहस जारी

हालांकि कुछ फैंस ने माना कि ‘आदिपुरुष’ का म्यूजिक और गानों के बोल वाकई इमोशनल और खूबसूरत थे, लेकिन विवादित डायलॉग्स, वीएफएक्स (VFX) और गलत पोर्ट्रायल की वजह से फिल्म की नाकामी और मनोज की ट्रोलिंग को कभी भी पूरी तरह जस्टिफाई नहीं किया जा सकता.

First published on: Oct 27, 2026 06:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो