---विज्ञापन---

Jhalak Dikhhla Jaa 10: नोरा फतेही ने रेट्रो लुक से जीते दिल, इंटरनेट पर छाया वीडियो

Jhalak Dikhhla Jaa 10: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में बतौर जज नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस को सेट के बाहर रेट्रो लुक में स्पॉट किया गया है, जिसका वीडियो (Nora Fatehi Viral Video) इंटरनेट […]

Edited By : Rupali Rama | Updated: Sep 6, 2022 11:51
Share :

Jhalak Dikhhla Jaa 10: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में बतौर जज नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस को सेट के बाहर रेट्रो लुक में स्पॉट किया गया है, जिसका वीडियो (Nora Fatehi Viral Video) इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

यहाँ पढ़िए काजोल ने लागबाग के राजा का लिया आशीर्वाद, चरणों में टेका माथा

रेट्रो लुक से जीते दिल

नोरा फतेही के स्पॉटेड वीडियो (Nora Fatehi Spotted Video) को बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में एक्ट्रेस ऑरेंज और गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, उनका हाई पोनी और सटल मेकअप उनके अटायर पर चार चांद लगा रहा है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मैचिंग नेकपीस, ईयरिंग और हाई हील के जरिए कम्पलीट किया है।

फैंस ने लुटाया बेशुमार प्यार

नोरा फतेही का वीडियो (Nora Fatehi Video) सामने आने के बाद से ही छाया हुआ है। साथ ही फैंस इसे लाइक कर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’उफ्फ नोरा।’ दूसरे ने लिखा,’आप साड़ी में बेहद प्यारी लगती हैं।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’आप जन्नत से उतरी अप्सरा लग रही हैं। ऐसे ही बाकी फैंस भी नोरा की तारीफ करते हुए हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप करते नजर आए हैं।

यहाँ पढ़िएजल्द शादी के बंधन में बंधेंगे आथिया शेट्टी और केएल राहुल, जानें वेन्यू

हाल ही में हासिल की ये उपलब्धि

बताते चलें कि नोरा फतेही की हालिया रिलीज ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ की दुनिया भर में वाहवाही हुई है। इसी के बाद इंटरनेशनल आइकन नोरा फतेही ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी सबसे अधिक प्रभावशाली और पॉपुलर आर्टिस्ट के रूप में अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं। इस उपलब्धि के साथ नोरा दुनिया के सबसे फेमस आर्टिस्ट्स की लिस्ट में जगह बनाने वाली पहली बॉलीवुड स्टार बनी हैं। नोरा का नाम फ्रांस में इंस्टाग्राम पर टॉप म्यूजिक इन्फ्लूएंसर्स की लिस्ट में जुड़ गया है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 05, 2022 04:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.