Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: काजोल ने लालबाग के राजा का लिया आशीर्वाद, चरणों में टेका माथा

Video: हर तरफ गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। वहीं बॉलवुड में भी कई सितारों ने अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया तो किसी ने मंदिर में जाकर गणपति का आशीर्वाद लिया। कई सितारों की तस्वीरे और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। वहीं अब बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस […]

Edited By : Neelu Sharma | Updated: Sep 6, 2022 12:46
Share :

Video: हर तरफ गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। वहीं बॉलवुड में भी कई सितारों ने अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया तो किसी ने मंदिर में जाकर गणपति का आशीर्वाद लिया। कई सितारों की तस्वीरे और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। वहीं अब बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस काजोल (Kajol) लालबाग के राजा के दरबार पहुंची जहां उन्हें भगवान गणेश के दर्शन किए।

यहाँ पढ़िए फिल्म ‘हिंदुत्व’ का मोशन पोस्टर आउट, आशीष के लुक ने मचाया तहलका

काजोल ने किए बप्पा के दर्शन

इस वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि, काजोल लालबाग के दरबार में हैं। वहीं उन्होंने माथा टेककर बप्पा का आशीर्वाद लिया। वहीं काजोल येलो साड़ी में नजर आई जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लगी। उन्होंने इस दौरान बालों में गजरा लगाया और हाथों में हरी चूड़ियां पहनी। वो पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक में दिखी। काजोल के साथ चर्चित एक्ट्रेस रेवती भी दिखाई दी।

साड़ी में काजोल ने ढाया कहर 

काजोल के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। अभी तक इस वीडियो को 18 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है और फैंस लगातार वीडियो पर कमेंट की बौछार कर रहे हैं। एक तरफ जहां फैंस उन्हें देखकर खुश नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ फैंस उनके इंडियन लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस का सिपंल अंदाज फैंस के दिलों को छू रहा हैं और वो इस दौरान बप्पा की भक्ति में डूबी नजर आई।

यहाँ पढ़िएजल्द शादी के बंधन में बंधेंगे आथिया शेट्टी और केएल राहुल, जानें वेन्यू

इस वेब सीरीज में दिखेंगी एक्ट्रेस

काजोल ने सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है जिनकी फिल्मों का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता है। खबर है कि वो सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर अपनी एक्टिंग का डंका बजाती हुई नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक, काजोल जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज(Lust Stories) में नजर आएंगी।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 06, 2022 09:26 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.