Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Housefull 5 का नहीं चल पाया जादू, 5वें दिन भी कमाई में भारी गिरावट, Thug Life का कैसा हाल?

Housefull 5 and Thug Life Box Office Collection: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मूवी 'हाउसफुल 5' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है। मूवी की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर कमल हासन की 'ठग लाइफ' तो छठे दिन ही रेंग-रेंग कर कमाई कर रही है। चलिए दोनों की कमाई के बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Housefull 5 and Thug Life Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ पहले वीकेंड पर शानदार कमाई करने के बाद अब अपना जादू नहीं चला पा रही है। मूवी की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर मूवी की कमाई का ग्राफ नीचे जाता दिखा। हालांकि ये मल्टीस्टारर मूवी 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना चुकी है। वहीं दूसरी ओर कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ तो अपने बजट का आधा कलेक्शन भी नहीं कर पाई है। तो चलिए दोनों मूवीज के कलेक्शन के बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़ें: Fukra Insaan के भाई ने गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे, चंद मिनटों में वायरल हुईं वेडिंग फोटोज

---विज्ञापन---

‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘हाउसफुल 5’ ने पांचवें दिन 10.75 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 20.66% रही। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 9.34%, दोपहर के शो 20.50%, शाम के शो 22.65% और रात के शो 30.14% दर्ज किए गए। वहीं मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर 111.25 करोड़ की कमाई कर ली है।

---विज्ञापन---

‘ठग लाइफ’ की अब तक की कमाई कितनी?

वहीं दूसरी ओर कमल हासल की ‘ठग लाइफ’ अभी भी रेंग-रेंग कर कमाई कर रही है। मूवी ने छठे दिन 1.75 करोड़ की कमाई की। इसकी तमिल ऑक्यूपेंसी 17.01% रही। सुबह के शो 14.72%, दोपहर के शो 18.79%, शाम के शो 16.42% और रात के शो 18.09% रहे। मूवी की अब तक की कमाई की बात करें तो ये अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है। मूवी ने अभी तक 40.95 करोड़ की कमाई की है।

---विज्ञापन---

मूवीज की कास्ट

‘हाउसफुल 5’ की कास्ट की बात की जाए तो अक्षय कुमार के साथ इसमें तकरीबन 20 कलाकार शामिल हैं। इनमें जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडिस, सौंदर्या शर्मा, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, निकितिन धीर और नाना पाटेकर जैसे स्टार्स शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर ‘ठग लाइफ’ में कमल हासन के साथ त्रिशा कृष्णन मुख्य भूमिका में नजर आई हैं।

यह भी पढ़ें: 6 महीने बाद देवोलिना भट्टाचार्जी ने दिखाया बेटे का चेहरा, अन्नप्राशन संस्कार की तस्वीरें वायरल

---विज्ञापन---
First published on: Jun 11, 2025 06:59 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola