Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

6 महीने बाद देवोलिना भट्टाचार्जी ने दिखाया बेटे का चेहरा, अन्नप्राशन संस्कार की तस्वीरें वायरल

Devoleena Bhattacharjee: देवोलिना भट्टाचार्जी ने पूरे 6 महीने बाद अपने बेटे का चेहरा रिवील कर दिया है। एक्ट्रेस ने बेटे के अन्नप्राशन संस्कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो खूब तेजी से वायरल हो रही हैं।

---विज्ञापन---

Devoleena Bhattacharjee (2)
देवोलिना भट्टाचार्जी (Image Credit: Instagram)

Devoleena Bhattacharjee: छोटे पर्दे पर ‘गोपी बहू’ का किरदार निभाकर फेमस होने वाली एक्ट्रेस देवोलिना भट्टाचार्जी ने आखिरी बार अपने बेटे जॉय का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेटे के अन्नप्राशन संस्कार की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके शहजादे जॉय का क्यूट फेस लोगों को देखने को मिला है। 18 दिसंबर 2024 को देवोलीना ने बेटे को जन्म दिया था और अब 10 जून को बेटे जॉय के चेहरे का फैंस को दीदार कराया है।

यह भी पढ़ें: स्टेज पर फैन ने की ऐसी हरकत, चीख पड़ी पॉपुलर सिंगर, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

6 महीने बाद दिखाया बेटे का चेहरा 

‘बिग बॉस 13’ फेम एक्ट्रेस देवोलिना भट्टाचार्जी ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटे के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में 6 महीने के जॉय को सफेद रंग के कुर्ते पायजामे में देवोलिना भट्टाचार्जी ने गोद में बिठाया हुआ है और वो बहुत बंगाली लुक में बहुत प्यारा लग रहा है। देवोलीना के साथ उनके पति शहनवाज शेख अपने पेट डॉग को पकड़े दिखाई दे रहे हैं। साड़ी में देवोलीना बेहद सुदंर लग रही हैं और उनके पति शहनवाज ने भी कुर्त पायजामे के साथ जैकेट पहन रखी है।

---विज्ञापन---

अन्नप्राशन संस्कार की दिखाई झलक

देवोलिना भट्टाचार्जी ने भले ही मुस्लिम लड़के से शादी की है, लेकिन वो हर वो रस्म करती हैं, जो उनके परिवार में होती है। देवोलिना भट्टाचार्जी ने  अपने बेटे जॉय का बंगाली रीति-रिवाज से अन्नप्राशन संस्कार किया। जिसमें उनके परिवारवालों के अलावा उनके कुछ इंडस्ट्री के क्लोज फ्रेंड्स भी शामिल हुए।

विशाल सिंह भी हुए शामिल 

स्टार प्लस के शो ‘साथ निभाना साथिया’ में देवोलिना भट्टाचार्जी के देवर का रोल निभाने वाले एक्टर विशाल सिंह भी उनके बेटे की इस खास रस्म का हिस्सा बने। विशाल सिंह और देवोलीना बेहद क्लोज फ्रेंड हैं और उनकी शादी में भी विशाल शरीक हुए थे। विशाल और देवोलीना की दोस्ती बहुत गहरी है और वो मुंबई में उनके लिए परिवार की तरह हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Panchayat Season 4 पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा ट्रेलर? बदली रिलीज डेट!

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 10, 2025 07:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola