Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Fukra Insaan के भाई ने गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे, चंद मिनटों में वायरल हुईं वेडिंग फोटोज

Nischay Malhan and Ruchika Rathore Wedding: फेमस यूट्यूबर निश्चय मल्हान अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ड्रीम वेडिंग की फोटोज शेयर की हैं। ये काफी वायरल हो रही हैं।

---विज्ञापन---

P.C- Instagram

Nischay Malhan and Ruchika Rathore Wedding: बिग बॉस ओटीटी फेम फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान के बड़े भाई निश्चय मल्हान शादी के बंधन में बंध गए हैं। यूट्यूबर निश्चय ने अपने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुचिका राठौर के साथ सात फेरे लिए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की ड्रीम वेडिंग की फोटोज चंद मिनटों में वायरल हो गईं। वहीं कपल ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज शेयर कर दी। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस भर-भरकर बधाईयां दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 6 महीने बाद देवोलिना भट्टाचार्जी ने दिखाया बेटे का चेहरा, अन्नप्राशन संस्कार की तस्वीरें वायरल

---विज्ञापन---

लंबे समय से कर रहे थे डेट

निश्चय और रुचिका की पहली मुलाकात कॉलेज टाइम में 2018 में हुई थी। इसके बाद से ही दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। वहीं पिछले साल दिसंबर में दोनों ने इंगेजमेंट भी की थी। निश्चय ने इसका व्लॉग भी अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था। वहीं अब उन्होंने आईटीसी होटल्स, हिमाचल प्रदेश में शादी की। उनकी शादी में उनकी फैमिली और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। सोशल मीडिया पर इनकी फोटोज काफी वायरल हो रही हैं।

---विज्ञापन---

साथ में खूब जचे कपल

वहीं इस खास दिन पर रुचिका ने रेड कलर का लहंगा चुना। भारी आभूषण और मांग टीका लगा रुचिका बेहद सुंदर लगीं। उन्होंने ब्राइडल बन की जगह ओपन हेयर स्टाइल चुना, जिसमें वो वाकई खूबसूरत दिखाई दीं। वहीं निश्चय ने ऑफ व्हाइट शेरवानी चुनी। इसमें वो काफी हैंडसम लगे। सोशल मीडिया पर कपल को उनके फैंस के साथ-साथ फेमस यूट्यूबर्स भी काफी बधाईयां दे रहे हैं।

कौन हैं रुचिका और निश्चय?

बता दें रुचिका भी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। अक्सर उन्हें फुकरा इंसान और निश्चय के व्लॉग में भी देखा जाता है। निश्चय की बात करें तो वो काफी फेमस यूट्यूबर हैं। उनका Triggered Insaan चैनल काफी व्यूज बटोरता है। वहीं वो अपने चैनल पर अक्सर गेमिंग वीडियोज अपलोड करते रहते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Panchayat Season 4 पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा ट्रेलर? बदली रिलीज डेट!

First published on: Jun 11, 2025 06:38 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola