---विज्ञापन---

Gadar 2 Day 32 Box Office Collection: जवान के आगे नहीं कम हुई तारा सिंह की रफ्तार, 32वें दिन किया इतना कारोबार

Gadar 2 Day 32 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ऐसे में फिल्म को रिलीज हुए 32 दिन यानी 4 हफ्ते हो गए हैं। तारा सिंह और सकीना का क्रेज फैंस के सिर से […]

Gadar 2 Day 32 Box Office Collection, Sunny Deol, Ameesha Patel, Gadar 2
Image Credit: Google

Gadar 2 Day 32 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ऐसे में फिल्म को रिलीज हुए 32 दिन यानी 4 हफ्ते हो गए हैं। तारा सिंह और सकीना का क्रेज फैंस के सिर से उतरता नहीं दिख रहा है। हालांकि इसकी कमाई में उतार चढाव जरुर आ रहे हैं, लेकिन फिर भी कमाई बरकरार है। गदर 2 500 करोड़ के क्लब में एंट्री मार चुकी है अब मूवी ने 600 करोड़ के क्लब की ओर अपनी रफ्तार तेज कर ली है। अब फिल्म का 32वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।

यह भी पढें: ड्रीम गर्ल 2 का सपना हुआ पूरा, 18वें दिन मार ली 100 करोड़ के क्लब में एंट्री

‘गदर 2’ की 32 वें दिन किया इतना कारोबार  (Gadar 2 Day 32 Box Office Collection)

तारा सिंह और सकीना क्रेज फिल्म की रिलीज के 32वें दिन भी बरकरार है। फिल्म ने 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, ऐसे में 32 दिन का समय फिल्म ने थिएटर्स पर पूरा कर लिया है। जहां संडे को फिल्म का वीकेंड का लाभ मिला और उसने 1.60 करोड़ की कमाई की तो वहीं मंडे को फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। Sacnilk के अनुसार 32वें दिन महज 75 लाख का कलेक्शन किया है। अब टोटल कलेक्शन 514.60 करोड़ हो गया है।

‘गदर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

साल 2001 में आई फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल है गदर 2। फिल्म के पार्ट 1 ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था वहीं अब पार्ट 2 ने भी गर्दा उड़ाया हुआ है। बात गदर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो अब तक फिल्म ने 670 करोड़ की कमाई कर ली है।

‘गदर 2’ स्टार कास्ट  (Gadar 2 Day 32 Box Office Collection)

आपको बताते चलें कि ‘गदर 2’ में तारा सिंह और सकीना के किरदार ने लोगों के दिल को छू लिया है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सनी देओल, अमीषा पटेल (Ameesha Patel), उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma)और डॉली बिंद्रा ने अपनी अदाकारी का हुनर दिखाया है। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। तारा सिंह और सकीना की जोड़ी ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया है।

First published on: Sep 12, 2023 08:34 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.