---विज्ञापन---

कभी ‘देशद्रोही’ तो कभी ‘आउट ऑफ कंट्रोल’, Hrishitaa Bhatt का अब OTT पर दिखेगा Flame

Hrishitaa Bhatt Birthday, Flame Movie OTT: ऋषिता भट्ट के जन्मदिन से एक दिन पहले 10 साल पहले रिलीज हुई फिल्म Flame आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। चलिए जानें, क्या है यह फिल्म।

Hrishitaa Bhatt Birthday, Flame Movie OTT
Hrishitaa Bhatt Birthday, Flame Movie OTT

Hrishitaa Bhatt Birthday, Flame Movie OTT: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋषिता भट्ट 10 मई को अपना 43 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी, लेकिन उनके जन्मदिन से पहले ही उनकी एक फिल्म जो की 10 साल पहले रिलीज हुई थी, अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।

Flame: An Untold Love Story

आज यानी 9 मई को उनकी फिल्म फ्लेम: अनटोल्ड लव स्टोरी ShemarooMe OTT प्लेटफार्म पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को ‘ए’ रेटिंग मिली है यानी 18 साल से ऊपर के लोग इस फिल्म को देख सकते हैं। ये फिल्म एक ट्रू लव स्टोरी बेस्ड है जिसमें ऋषिता भट्ट काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं।

फिल्म के बारे में

फ्लेम: एन अनटोल्ड लव स्टोरी में ऋषिता भट्ट ने महुआ का एक बहुत स्ट्रॉन्ग किरदार निभाया है, जो कि एक ओझा की पत्नी हैं। 2014 में यह फिल्म रिलीज हुई थी जो आदिवासी महिला और उसके सामाजिक मानदंडों की कहानी है। इस फिल्म में महिला अपने हक और प्रेमी के लिए कड़ा संघर्ष करती हुई दिखाई देती है। 1 घंटा 37 मिनट की इस फिल्म को बेहद शानदार तरीके से फिल्माया गया है। फिल्म में ऋषिता भट्ट के अलावा कामना सिंह चंदेल, शेखर गिजारे, राजकुमार कनौजिया, हेमंत पांडे, बोस्की शेठ और जानवी सिंह जैसे कई स्टार्स हैं। साथ ही फिल्म में जॉन डेलॉन्ग और नतालिया जानोसजेक जैसे हॉलीवुड एक्टर्स भी अहम किरदार में हैं।

ऋषिता भट्ट के बारे में

आपको बता दें, ऋषिता भट्ट को फिल्मों में लगभग 25 साल हो चुके हैं। आखिरी बार ऋषिता भट्ट 2022 में अक्षय कुमार की बहन के रूप में ‘कठपुतली’ फिल्म में नजर आई थीं। कठपुतली के अलावा 2022 में ही वे इंडिया लॉकडाउन में भी दिखाई दीं। ऋषिता देशद्रोही, आउट ऑफ कंट्रोल, हासिल, शरारत, दिल विल प्यार व्यार, हैप्पी और शोरगुल जैसी बहुत सी फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं।

ऋषिता भट्ट 2019 में आई द चार्जशीट: इनोसेंट और गिल्टी वेब सीरिज में भी दिखाई दीं जो 2019 में हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी। वहीं वे 2020 में आई वेब सीरीज लालबाजार में भी दिखाई दे चुकी हैं जो कि बंगाली में थी। ऋषिता भट्ट ने 2001 में ‘अशोक’ फिल्म से शाहरुख खान की पत्नी के रूप में डेब्यू किया था, लेकिन वे सबसे ज्यादा चर्चा में आई जब उन्होंने 2017 में UN डिप्लोमेट आनंद तिवारी से शादी कर ली। ऋषिता भट्ट को हमारी और से जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।

ये भी पढ़ें: Vikrant Massey ने एक लड़के को पीटा बुरी तरह, पहुंच गया हॉस्पिटल, जानें पूरी कहानी! 

First published on: May 09, 2024 10:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.