---विज्ञापन---

सामने आई सोनम कपूर के बेटे की पहली झलक, नानी सुनिता ने नाती पर लुटाया प्यार

Sonam Kapoor Son First Look: एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) काफी दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। हालही में 20 अगस्त को उन्होंने बेटे को जन्म दिया और उनके बेटे की पहली तस्वीर सामने आई हैं जिसमें नानी सुनिता अपने नाती पर प्यार लुटाती नजर आई। ये फोटो सोशल मीडिया पर […]

Sonam Kapoor Son First Look: एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) काफी दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। हालही में 20 अगस्त को उन्होंने बेटे को जन्म दिया और उनके बेटे की पहली तस्वीर सामने आई हैं जिसमें नानी सुनिता अपने नाती पर प्यार लुटाती नजर आई। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसपर सितारों के साथ फैंस भी अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

अभी पढ़ेंसंघर्षों से भरा था KK का जीवन, ऐसे हुई थी म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री

सुनीता कपूर ने देखी नाती की झलक

इस फोटो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) अपने नाती को बड़े ही प्यार से देख रही हैं। वहीं उनके साथ डाक्टर भी मौजूद हैं। दरअसल, सोनम कपूर इस वक्त अस्पताल में भर्ती है और उन्हें देखने के लिए सुनीता पहुंची थी जहां आज पहली बार उन्होंने अपने नाती को देखा और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं थी।

अभी पढ़ेंजैकलीन फर्नांडिस पहुंची मुक्तेश्वर मंदिर, माथा टेक लिया आशीर्वाद

फैंस ने भी सोनम को दी बधाई

आपको बता दें, सोनम के मां बनने के बाद बॉलीवुड में खुशी की लहर दौड़ गई। नीतू कपूर ने इस खुशखबरी की जानकारी दी थी जिसके बाद खुद सोनम ने अपने बच्चे की खुशी को फैंस के साथ शेयर किया था। एक्ट्रेस के मां बनने पर फिल्मी सितारों के साथ-साथ फैंस ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी थी। करीना कपूर खान ने भी बेबी पर प्यार लुटाते हुए सोनम-आनंद को खास अंदाज में विश किया था।

अनिल कपूर के घर रौनक

सोनम कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं और वो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और फैशन स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी एक झलक का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता हैं। वहीं इस खुशी के बाद अनिल कपूर के घर में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही हैं। वहीं अब फैंस सोनम के घर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 22, 2022 03:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.