---विज्ञापन---

लेडी सिंंघम बनी Deepika Padukone ने गुंडो को चटाई धूल, Singham Again का फर्स्ट पोस्टर आउट

Deepika Padukone Singham Again First look: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने नवरात्री के पहले दिन अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। दीपिका पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आउट हो गया है जिसने […]

Deepika Padukone Singham Again First look
pic credit: Instagram

Deepika Padukone Singham Again First look: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने नवरात्री के पहले दिन अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। दीपिका पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आउट हो गया है जिसने आते ही इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। सिंघम अगेन का पहला पोस्टर मेकर्स ने नवरात्री के पहले दिन खास मैसेज के साथ शेयर किया है।

यह भी पढें: IOC सेशन के बीच सोती दिखीं Alia Bhatt, इनसाइड फोटो देख ट्रोलर्स ले रहे जमकर मजे

दीपिका का फर्स्ट लुक आउट (Deepika Padukone Singham Again First look)

दीपिका पादुकोण ने नवरात्री के जश्न को दोगुना कर दिया है। एक्ट्रेस की मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है जिसमें वो पुलिस की वर्दी पहने दिख रही हैं। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन में लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण का खौफनाक लुक आपके दिलों की धड़कने बढ़ा देगा। दीपिका फिल्म में लेडी सिंघम शक्ति शेट्टी के किरदार में नजर आएंगी।

रोहित का खास मैसेज (Deepika Padukone Singham Again First look)

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन का पहला पोस्टर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। दीपिका का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, ‘नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी… मिलिए हमारे पुलिस जगत के सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी से… शक्ति शेट्टी… मेरी लेडी सिंघम… दीपिका पादुकोण से’ दीपिका’

रणवीर सिंह ने किया रिएक्ट

दीपिका पादुकोण पर पुलिस की वर्दी काफी जच रही है और उनका यह नया अवतार फैंस को भी बहुत पसंद आया है। दीपिका ने भी इंस्टाग्राम पर अपने लेडी सिंघम लुक की झलक फैंस के साथ शेयर की है जिस पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब कॉमेंट कर रहे हैं। दीपिका के पति रणवीर सिंह ने उनकी पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘आग लगा देगी’ आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन और जाह्नवी कपूर ने फायर इमोजी शेयर किए हैं।

First published on: Oct 15, 2023 11:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.