---विज्ञापन---

‘चंद्रमुखी 2’ की रिलीज डेट बढ़ी आगे, अब इस फिल्म के साथ छिड़ सकती है जंग

Chandramukhi 2 Release Date postponed: बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हिंदी सिनेमा में अपने हुनर का परचम लहराने के बाद अब एक्ट्रेस ने साउथ की फिल्मों का रुख कर लिया है। वो साउथ की फिल्म चंद्रमुखी 2 (Chandramukhi 2) में नजर आने वाली है। […]

Chandramukhi 2, Chandramukhi 2 Release Date, Kangana Ranaut
Image Credit: Google

Chandramukhi 2 Release Date postponed: बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हिंदी सिनेमा में अपने हुनर का परचम लहराने के बाद अब एक्ट्रेस ने साउथ की फिल्मों का रुख कर लिया है। वो साउथ की फिल्म चंद्रमुखी 2 (Chandramukhi 2) में नजर आने वाली है। फिल्म के ट्रेलर और टीजर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई थी।

मूवी ने 19 सितंबर को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होना था। ताजा जानकारी के अनुसार फिल्म शाहरुख खान की जवान की बंपर कमाई की वजह से कंगना की चंद्रमुखी की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को टाल दिया है। तो चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी कंगना रनौत और राघव लॉरेंस (Raghava Lawrence) की ‘चंद्रमुखी 2’?

यह भी पढ़ें: सामने आया विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘The Vaccine War’ का फर्स्ट लुक, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

आगे बढ़ी चंद्रमुखी 2 की रिलीज डेट?  (Chandramukhi 2 Release Date postponed)

मिली जानकारी के अनुसार, लेट्स सिनेमा नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया पर ‘चंद्रमुखी 2’ के रिलीज डेट को आगे बढ़ाए जाने की जानकारी दी है। पोस्ट कंगना और एक्टर राघव लॉरेंस की तस्वीर शेयर की गई है और बताया गया है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पोस्ट में चंद्रमुखी 2 की नई रिलीज डेट के बारे में भी बताया गया है।

फैंस को बेसब्री था फिल्म इंतजार

पता हो कि, ‘चंद्रमुखी 2’ एक हॉरर मूवी है, जिसमें कंगना रनौत नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। ट्रेलर में दिखाए गए डरावने सींस ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। लेकिन जब से फैंस को इस बात का पता लगा है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है तो वो हैरान हो गए हैं।

इस फिल्म से छिड़ सकती है चंद्रमुखी 2 की जंग  (Chandramukhi 2 Release Date postponed)

बताते चलें कि जहां चंद्रमुखी 2 की रिलीज डेट को शाहरुख खान की जवान की वजह से आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं अब ये कॉमेडी फिल्म फुकरे 3 से टकराने वाली है। फुकरे 3 का ट्रेलर सामने आया तो तो उसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई, ये फिल्म भी 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

First published on: Sep 09, 2023 02:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.