---विज्ञापन---

Chandramukhi 2 Day 9 Collection: फुकरों के आगे ‘चंद्रमुखी 2’ की निकली हवा, नौवें दिन हुई बस इतनी कमाई

Chandramukhi 2 Day 9 Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (kangana ranaut) की हालिया रिलीज फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2) सुर्खियों में बनी हुई है। ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2) ने 28 सितंबर को सिनेमाघरों पर दस्तक दी थी। इस फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, हॉरर और रोमांस का से भरपूर तड़का लगा है, जिसे फैंस पसंद कर […]

'Chandramukhi 2
pic credit: Google

Chandramukhi 2 Day 9 Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (kangana ranaut) की हालिया रिलीज फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2) सुर्खियों में बनी हुई है। ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2) ने 28 सितंबर को सिनेमाघरों पर दस्तक दी थी। इस फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, हॉरर और रोमांस का से भरपूर तड़का लगा है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। पहली बार साउथ सिनेमा में कंगना ने अपनी अदाकारी के झंडे गाड़े हैं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही है। अब फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं, ऐसे में फिल्म का टोटल कलेक्शन सामने आ गया है।

यह भी पढ़ें: फिल्में नहीं..नौकरी नहीं.. फिर कैसे चलाती हैं Reena Dutta खर्च? क्या काम करती हैं Aamir की पहली बेगम?

‘चंद्रमुखी 2’ का नौवें दिन का कलेक्शन आया सामने

बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत ने हिंदी सिनेमा के बाद अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर लिया है। एक्ट्रेस की ‘चंद्रमुखी 2’ एक एक्शन, कॉमेडी, हॉरर और रोमांस से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म में कंगना ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सभी का दिल जितने के कोशिश की है, हालांकि कुछ खास रिस्पॉन्स आता नहीं दिखाई दे रहा है। अब मूवी को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं, ऐसे में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। सैक्नलिक की रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रमुखी 2 ने अब तक कुल 34.55 करोड़ का कलेक्शन
कर लिया है।

फिल्म की कहानी (Chandramukhi 2 Day 9 Collection)

‘चंद्रमुखी 2’ की कहानी की बात करें तो पहली फिल्म की तरह ही इस फिल्म की कहानी भी एक अमीर परिवार के चारों तरफ घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि यह परिवार अपने पुश्तैनी बंगले में एक पूजा करने के लिए आता है जहां पर दो आत्माओं को कैद करके रखा गया है। अनजाने में ये परिवार चंद्रमुखी और वैत्तियन राजा को जगा देते हैं। फिल्म की स्टार कास्ट में भले ही बदलाव किया गया है लेकिन कहानी पुरानी ही है। फिल्म में कॉमेडी और हॉरर का तड़का लगाया गया है जो दर्शकों को बोर नहीं होने देता है।

‘चंद्रमुखी 2’ की स्टारकास्ट (Chandramukhi 2 Day 9 Collection)

लाइका कंपनी के प्रोडक्शन में बनी फिल्म चंद्रमुखी 2 में कंगना रनौत और राघव लॉरेंस के अलावा वादिवेलु, राधिका सरथकुमार, लक्ष्मी मेनन मुख्य भूमिका में हैं। बात मूवी के म्यूजिक की करें तो वो एमएम कीरावनी ने तैयार किया है। पता हो कि, चंद्रमुखी 2 साल 2005 में आई चंद्रमुखी का सीक्वल सीक्वल है।

First published on: Oct 07, 2023 11:08 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.