बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका जल्द ही कोर्ट रूम में आमने-सामने नजर आने वाले हैं। दोनों एक्ट्रेस अश्विनी अय्यर तिवारी की अगली फिल्म में साथ में काम करने जा रही हैं। ये मूवी दो साल से चर्चाओं में बनी हुई है। लेकिन इसकी कास्ट अब जाकर फाइनल हुई है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी गई है। आइए आपको भी मूवी से रिलेटेड कुछ अहम और नई जानकारी शेयर करते हैं।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan के घर म्यूजिकल पार्टी, कपिल शर्मा ने बांधा समां; रणबीर कपूर समेत इन एक्टर्स ने भी जमाया रंग
कियारा-करीना की ली जगह
दरअसल अश्विनी अय्यर तिवारी की इस कोर्ट रूम ड्रामा मूवी में पहले करीना कपूर और कियारा आडवाणी आमने-सामने दिखने वाली थीं। लेकिन कुछ चीजें योजना के मुताबिक नहीं हो पाई, जिस वजह से इन दो एक्ट्रेस की जगह अब सोनाक्षी सिन्हा और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ज्योतिका ने ले ली है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सोनाक्षी ने लुक टेस्ट के बाद चुना रोल
मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार करीना और कियारा की डेट्स इस फिल्म से मैच नहीं खा रही थी। इसके बाद मेकर्स ने इस साल की शुरुआत में फिल्म पर नए सिरे से काम करने का फैसला किया। रिपोर्ट के अनुसार सोनाक्षी ने इस रोल को कई लुक टेस्ट और रीडिंग के बाद ही फाइनल किया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मूवी की शूटिंग हुई शुरू
पिछले हफ्ते ही मूवी की शूटिंग भी शुरू कर दी गई है। मालवणी, मध आइलैंड और विले पार्ले इलाकों में मूवी के कोर्ट रूम सेट बनाए गए हैं। यहीं पर ही मूवी की शूटिंग की जाएगी। वहीं जहां सोनाक्षी ने शूटिंग शुरू की है तो वहीं दूसरी ओर ज्योतिका जून के मिडल में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। मूवी में दोनों एक्ट्रेस वकील की भूमिका में नजर आने वाली हैं। वहीं बता दें ये मूवी फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट और हरमन बावेजा के बावेजा स्टूडियो द्वारा निर्मित है।
यह भी पढ़ें: 17 साल की उम्र में झेली ठोकरें, आज हैं फिटनेस क्वीन और करोड़ों की मालकिन; पहचाना कौन?