Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aamir Khan के घर म्यूजिकल पार्टी, कपिल शर्मा ने बांधा समां; रणबीर कपूर समेत इन एक्टर्स ने भी जमाया रंग

आमिर खान ने अपने घर पर म्यूजिकल पार्टी अरेंज की। इस दौरान उनके घर कपिल शर्मा से लेकर रणबीर कपूर तक शामिल हुए। वहीं उनकी पार्टी की वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस सेलेब्स के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

बॉलीवुड स्टार आमिर खान इन दिनों अपनी ‘सितारे जमीन पर’ मूवी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने घर पर म्यूजिकल पार्टी रखी। इस दौरान उनके घर बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें कपिल शर्मा अपनी आवाज से समां बांधते नजर आ रहे हैं। वहीं शंकर महादेवन भी कपिल के साथ गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणबीर कपूर भी इस म्यूजिकल शाम को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सुनील शेट्टी के परिवार में छाया मातम, अहान-अथिया ने भावुक पोस्ट में जताया दर्द

---विज्ञापन---

सचिन तेंदुलकर भी आए नजर

आमिर खान की इस म्यूजिकल पार्टी में बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेट जगत के सितारे भी शामिल हुए। एक वीडियो में सचिन तेंदुलकर अपनी बीवी अंजली तेंदुलकर के साथ पार्टी में शामिल होते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में आमिर खान कपल का अपने घर पर वेलकम करते भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा MNS नेता राज ठाकरे भी आमिर की पार्टी में शामिल हुए।

---विज्ञापन---

रणबीर कपूर का दिखा न्यू लुक

सितारे जमीन पर की पूरी कास्ट सितारों के साथ एन्जॉय करती नजर आईं। रणबीर कपूर को देखकर कास्ट काफी एक्साइटेड दिखी। उन्होंने एक्टर के साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई। इस दौरान रणबीर के क्लीन शेव लुक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। एक्टर अपने नए लुक में काफी यंग दिखाई दिए।

---विज्ञापन---

कपिल शर्मा ने बांधा समां

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक क्लिप में आमिर खान के साथ कपिल शर्मा गाना गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके आस-पास बैठे सभी मेहमान उन्हें बड़े ही ध्यान से सुनते नजर आ रहे हैं और पार्टी को एन्जॉय भी करते दिखे। कपिल शर्मा के साथ-साथ वीडियो में कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक भी दिखाई दे रहे हैं। कपिल ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘सितारे जमीन पर के खास सितारों के साथ एक शाम। आमिर भाई इस खूबसूरत शाम के लिए बेहद धन्यवाद। आपकी फिल्म के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं।’

यह भी पढ़ें: Aadar Jain की शादी की अनदेखी फोटोज वायरल, Ranbir-Alia और Kareena के लुक्स ने फिर बटोरी वाहवाही

---विज्ञापन---
First published on: Jun 08, 2025 09:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola