Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

17 साल की उम्र में झेली ठोकरें, आज हैं फिटनेस क्वीन और करोड़ों की मालकिन; पहचाना कौन?

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में छोटी उम्र में रिजेक्शन का दर्द झेला है। उनके लुक्स को काफी ट्रोल किया जाता था। आज वो फिटनेस क्वीन के नाम से मशहूर हैं। वहीं उनके लुक्स की मिसाल भी दी जाती है। चलिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने छोटी उम्र में अपना फिल्मी करियर शुरू कर दिया था। आज ही जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं उन्होंने 17 की उम्र में अपना करियर शुरू किया था, लेकिन छोटी उम्र में एक्ट्रेस को कई रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। लोग उन्हें उनके लुक्स के लिए काफी ट्रोल भी किया करते थे। लेकिन आज एक्ट्रेस फिटनेस क्वीन के नाम से मशहूर हैं। वहीं आज उनके लुक्स की मिसाल दी जाती है। बिजनेस में भी एक्ट्रेस ने अपनी पहचान बनाई और वो अब करोड़ों की मालकिन हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं शिल्पा शेट्टी की। आज वो अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस खास मौके पर हम एक्ट्रेस के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।

यह भी पढ़ें: Aadar Jain की शादी की अनदेखी फोटोज वायरल, Ranbir-Alia और Kareena के लुक्स ने फिर बटोरी वाहवाही

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में डेब्यू

शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक में अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में राज किया है। वहीं आज उन्होंने लोग फिटनेस आइकन के रूप में देखते हैं। एक्ट्रेस ने 1993 में ‘बाजीगर’ मूवी से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में हाथ आजमाया। लेकिन एक्ट्रेस का फिल्मी सफर इतना भी आसान नहीं था उन्होंने अपनी लाइफ में कई रिजेक्शन फेस किए।

---विज्ञापन---

लुक्स की वजह से हुईं रिजेक्ट

एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ को दिए एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि जब मैं 17 साल की थी तो मैं सांवली, पतली और लंबी थी, ये ही वजह थी कि डायरेक्टर्स मुझे रिजेक्ट कर देते थे। मेरे लुक्स किसी को पसंद ही नहीं आते थे। लेकिन मैंने हार नहीं मानी और एक फैशन शो में हिस्सा लिया। वहां एक फोटोग्राफर ने मुझे देखा और मेरी फोटोज क्लिक कीं। ऐसे मेरी पहचान इंडस्ट्री में हुई। इसके बाद पहली फिल्म ऑफर हुई और मैंने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

---विज्ञापन---

कितनी है नेटवर्थ?

2008-2009 के दौरान एक्ट्रेस बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में आई थीं। उस दौरान राज कुंद्रा का तलाक प्रोसेस में था। तलाक के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली। आज वो वियान और शमीशा के माता-पिता हैं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस 134 करोड़ मालकिन हैं। 100 करोड़ की कीमत का उनका एक आलीशान बंगला है। साथ ही एक्ट्रेस के पास एक प्राइवेट जेट भी है।

यह भी पढ़ें: ‘कोई मजबूर नहीं…’, Deepika Padukone के 8 घंटे शिफ्ट वाले बयान पर क्या बोले Rana Daggubati?

---विज्ञापन---
First published on: Jun 08, 2025 08:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola