---विज्ञापन---

Nysa Devgn Video: गलत नाम लेने पर निसा देवगन को नहीं हुआ बर्दाश्त, वीडियो में पैप्स को बता रहीं क्या है सही नाम

Nysa Devgn Video: एक्टर काजोल और अजय देवगन की बेटी निसा काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने अभी इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा है इसके बावजूद वे पैपराजी से लेकर सोशल मीडिया तक काफी फेमस हैं। हालांकि आम लोगों से लेकर पैपराजी तक उनके नाम को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं। यहां तक की सोशल मीडिया पर […]

Nysa Devgn Video: एक्टर काजोल और अजय देवगन की बेटी निसा काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने अभी इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा है इसके बावजूद वे पैपराजी से लेकर सोशल मीडिया तक काफी फेमस हैं। हालांकि आम लोगों से लेकर पैपराजी तक उनके नाम को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं।

यहां तक की सोशल मीडिया पर भी उनके नाम को अलग-अलग तरीके से लिखा जाता है। अब इसी सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें निसा खुद लोगों को अपना सही नाम बता रही हैं।

पैपराजी ने किया रेस्तरां के बाहर स्पॉट (Nysa Devgn Video)

दरअसल ज्यादातर लोग अजय देवगन की बेटी को न्यासा के नाम से पुकारते हैं। अब खुद निसा ने पैपराजी को टोकते हुए अपना सही नाम बताया है। बता दें कि निसा का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह अपने बेस्ट फ्रेंड ओरहान अवात्रामणि के साथ एक रेस्तरां से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। वे जैसे ही बाहर आती हैं पैप्स उन्हें घेर लेते हैं और उनकी फोटो लेने लगते हैं।

निसा ने पैपराजी को बताया अपना नाम

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पैप्स काजोल की लाडली को न्यासा कहकर पुकारते हैं। इस पर निसा पैप्स को टोकते हुए कहती हैं कि मेरा नाम न्यासा नहीं बल्कि निसा है। बस फिर क्या था कुछ ही पल में निसा देवगन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनका ये वीडियो देखकर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।

लोग कर रहे मजाकियां कमेंट

एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “सच कहूं तो न्यासा, निसा से सुनने में ज्यादा बेहतर लग रहा है।” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ये नई जनरेशन के आलिया और करण जौहर हैं। उनका यह वीडियो लोग कई बार देख चुके हैं और लगातार कमेंट किए जा रहे हैं।

First published on: Apr 14, 2023 04:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.