---विज्ञापन---

नोरा फतेही से लड़ाया इश्क, 8 साल बड़ी प्रेमिका संग शादी, 1 साल में 3 जीत हासिल कर बना ‘किंग ऑफ रियलिटी शो’

Prince Narula Birthday: रोडीज 12 (Roadies 12) स्प्लिट्सविला 8 (Splitsvilla 8), और बिग-बॉस-9 (Bigg Boss 9) विनर  प्रिंस नरूला (Prince Narula) का आज जन्मदिन है। कभी शो में कंटेस्टेंट बन गए प्रिंस अब खुद रियलिटी शोज में जज बनकर जाते हैं, और लोगों की किस्मत का फैसला सुनाते हैं। चंडीगढ़ का ये मुंडा अपनी प्रोफेशनल […]

Prince Narula Birthday, Prince Narula, Bigg Boss 9 Winner, King Of Reality Show

Prince Narula Birthday: रोडीज 12 (Roadies 12) स्प्लिट्सविला 8 (Splitsvilla 8), और बिग-बॉस-9 (Bigg Boss 9) विनर  प्रिंस नरूला (Prince Narula) का आज जन्मदिन है। कभी शो में कंटेस्टेंट बन गए प्रिंस अब खुद रियलिटी शोज में जज बनकर जाते हैं, और लोगों की किस्मत का फैसला सुनाते हैं। चंडीगढ़ का ये मुंडा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। एक्ट्रेस युविका चौधरी संग शादी कर मस्त लाइफ जी रहे प्रिंस का नाम कई हसीनाओं के संग जुड़ चुका है। इस लिस्ट में बिजली की गति से नाचने वाली नोरा फतेही का भी नाम शामिल हैं, जिनके साथ प्रिंस अखियां चार कर चुके हैं। आज ऐसे गबरू जवान के बर्थडे के मौके पर जानते हैं उनके दिले नादान के किस्से।

यह भी पढ़ें: डंकी की रिलीज से पहले खुली हीरो की पोल, राजकुमार हिरानी के घर के बाहर टेंट डालकर बैठ गए थे किंग खान

मिला ‘मिस्टर पंजाब’  (Prince Narula Birthday)

प्रिंस नरूला का जन्म  24 नवंबर 1990 को चंडीगढ़ में हुआ था। प्रिंस की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है। आपको पता हो कि, प्रिंस कभी एक छोटी सी दुकान में काम किया करते थे, लेकिन किस्मत के सितारे चमके और वो फेमस हो गए। जी हां, उन्हें ‘मिस्टर पंजाब’ का टाइटल भी मिल चुका है।

इन रियलिटी शो की जीत हासिल

प्रिंस नरूला को यूं ही ‘किंग ऑफ रियलिटी शो’ का तमगा नहीं मिला है। उन्होंने एमटीवी रियलिटी शो रोडीज एक्स 12 की जीत अपने नाम की। इसके बाद जीत का सिलसिला जारी रखते हुए स्प्लिट्सविला-8 में भी नजर आए और विनर बने। अभी सिलसिला रुका नहीं था,

और बिग बॉस 9 में भी विनर बन साबित कर दिया कि बंदे में दम है। एक साल में तीन जीत के खिताब अपने नाम कर वो ‘किंग ऑफ रियलिटी शो’ बन गए।

इन हसीनाओं के लिए धड़का दिल

1.  चार्ली चौहान   (Prince Narula Birthday)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है चार्ली चौहान (Charlie Chauhan) का जो रोडिज शो दौरान प्रिंस की लाइफ में आई थी। दोनों के अफेयर की खबर से चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों की दोस्ती में दरार आई और वो अलग हो गए।

2. अनुकी

जैसे-जैसे शो जीते वैसे ही लड़कियों के दिल भी जीते। इस लिस्ट में अगला नाम आता है। अनुकी (Anuki) का जो उन्हें रियलिटी शो स्प्लिस्टविला 8 में मिली। शो में दोनों के प्यार की खबरें आग की तरह फैल गई , लेकिन शो खत्म होते ही ठंडा पानी डाला और प्यार की खबर ठंडी पड़ गई।

3. युविका चौधरी

अब बारी आती है युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) की जो प्रिंस को मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 9 में मिली थी। पता हो कि, युविका प्रिंस से 8 साल बड़ी हैं। दोनों के प्यार का गुल बिग बॉस के घर में खिला था, और साल 2018 में शादी कर इस कपल ने सभी को हैरान कर दिया।

4. नोरा फतेही संग लड़ाया इश्क  ((Prince Narula Birthday))

बिग बॉस के घर में ही प्रिंस नरूला का नाम फेमस डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों के बीच की नजदीकियां सभी ने नोटिस की,

अक्सर साथ में समय बिताना उन्हें अच्छा लगता था। लेकिन बिग-बॉस के घर से बाहर होते ही वो दोनों के प्यार के चर्चे पर भी विराम लग गया।

First published on: Nov 24, 2023 06:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.