---विज्ञापन---

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर किए सिद्धिविनायक में बप्पा के दर्शन, लिया आशिर्वाद

Kartik Aaryan Birthday: 2022 निस्संदेह कार्तिक आर्यन के लिए एक अच्छा साल रहा हैं, उन्होंने भूल भुलैया 2 की ऐतिहासिक सफलता के साथ बॉलीवुड पर अपना दबदबा बनाया। युवा सुपरस्टार, जो कभी आउटसाइडर हुआ करते थे, आज बॉलीवुड में सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय नामों में से एक हैं। उन्होंने इस साल एक अभूतपूर्व सफर […]

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर किए सिद्धिविनायक में बप्पा के दर्शन, लिया आशिर्वाद
कार्तिक आर्यन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर सिद्धिविनायक में बप्पा का दर्शन किया।

Kartik Aaryan Birthday: 2022 निस्संदेह कार्तिक आर्यन के लिए एक अच्छा साल रहा हैं, उन्होंने भूल भुलैया 2 की ऐतिहासिक सफलता के साथ बॉलीवुड पर अपना दबदबा बनाया। युवा सुपरस्टार, जो कभी आउटसाइडर हुआ करते थे, आज बॉलीवुड में सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय नामों में से एक हैं। उन्होंने इस साल एक अभूतपूर्व सफर तय किया है और जिसके वो बहुत आभारी है।

अपने जन्मदिन से पहले कार्तिक आर्यन ने IFFI 2022 की ओपनिंग सेरेमनी में क्लोजिंग एक्ट के साथ एक शानदार प्रदर्शन दिया और मंच पर आग लगा दी। इसके साथ ही अपने जन्मदिन के खास मौके पर आज सुबह कार्तिक सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे बप्पा का आशीर्वाद लेने और इस तरह से अपने दिन की शुरुआत की। कार्तिक ने यहां अपने सफल साल के लिए धन्यवाद किया क्योंकि इस साल न सिर्फ उन्होंने एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी बल्कि कुछ सबसे बड़ी परियोजनाओं के लिए शूटिंग भी की। इस दौरान अभिनेता ने सफेद कुर्ता कैरी किया था।

कार्तिक के पास इस बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए बहुत कुछ है। धमाका के बाद, कार्तिक आर्यन की अगली ओटीटी (OTT) पेशकश ‘फ्रेडी’ (Freddy) की रिलीज भी करीब है। इसके बाद सुपरस्टार अपनी लुका छुप्पी को-स्टार कृति सेनन के साथ एक्शन-एंटरटेनर ‘शहजादा’ में दिखाई देंगे, जो फरवरी में रिलीज होने वाली है।

ऐसे में मोस्ट बैंकेबल सुपरस्टार, कार्तिक सबसे बड़े स्टूडियो और फिल्म निर्माताओं के लिए गो-टू एक्टर जो अपकमिंग कैप्टन इंडिया, सत्यप्रेम की कथा और आशिकी 3 सहित कुछ बहुप्रतीक्षित फिल्मों का हिस्सा हैं।

First published on: Nov 22, 2022 07:32 PM