Pooja Bedi Birthday: ‘रब्बा ये धडकन कैसी है… रब्बा ये अग्नि जैसी है रब्बा…ये तन को जलाती है रब्बा… जवानी आती है रब्बा…’ किसी जमाने में कुछ ऐसी ही थीं पूजा बेदी। हालांकि आज भी वो अपनी फिटनेस से आज की हीरोइनों को मात देती हैं। उन्होंने कभी खूबसूरती से अपने चाहने वालों का दिल जीता तो कभी बोल्डनेस से कहर ढाया, अपनी अदाओं का चलाया ऐसा जादू की देखने वाले देखते ही रह जाते थे। फिल्मी करियर अभिनेत्री का नाम कई बार विवादों में छाया रहा। अपने समय की वो सबसे बोल्ड एक्ट्रेसस में से एक थीं। उनका पंगा बिग बॉस में सलमान खान से भी हुआ था। एक्टिंग से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस का आज बर्थडे है। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस के बारे में कुछ खास बातें वो भी बिना देर किए।
18 साल की उम्र में बोल्डनेस से ढाया कहर
पूजा बेदी ने अपने समय में एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन दिए हैं। कई बार वो उनकी वजह से विवादों में भी घिर जाती थीं। एक्ट्रेस ने सिर्फ 18 साल की उम्र में एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। पूजा की फोटो इतनी बोल्ड हुआ करती थीं कि देखने वाले पलक झपकना ही भूल जाते थे। एक्ट्रेस ने फिल्मों में भी अपने ग्लैमर का ऐसा तड़का लगाया कि फिल्में हिट हो जाती थीं, दर्शक सिर्फ पूजा बेदी के नाम से ही टिकट ले लेते थे।
कॉन्डम का किया एड
पूजा ने कभी भी बोल्ड सींस देने से परहेज नहीं किया। अभिनेत्री ने साल 1991 में मॉडल मार्क रॉबिन्सन के साथ एक कॉन्डम का ऐड किया था। इस ऐड में उन्हें मार्क के साथ नहाते देखा गया। दोनों के बीत कुछ ही इंच का फासला था, जो उनके लिए मूसीबत बन गया। दूरदर्शन ने तो उन्हें बैन ही कर दिया था। हालांकि अभिनेत्री ने इस ऐड को एड्स के प्रति लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से किया था।
बॉयफ्रेंड पर रेप का लगाया इल्जाम
अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी वो खबरों में छाई रहती थीं। पूजा का इंडस्ट्री में आते ही आदित्य पंचोली के साथ चक्कर चल गया। दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। अक्सर दोनों को साथ में देखा जाता था, लेकिन फिर अचानक से कहानी में ट्विस्ट जब और पूजा ने आदित्य पर उनकी 14 साल की मेड का रेप करने का गंभीर आरोप लगाया। हालाांकि उन्होंने इसकी कंप्लेंट तो नहीं की लेकिन दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।
यह भी पढ़ें: ‘रोड’ पर हुई इंटीमेट, ‘मस्त’ एक्ट्रेस ने मुंडवाया सिर, रामू की ‘कंपनी’ नहीं आई रास
सलमान खान से लिया पंगा
अगर पूजा को पंगा क्वीन कहें तो कुछ गलत तो होगा नहीं। भई वो इतने लोगों से पंगा जो ले चुकी हैं। इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी आता है। दरअसल पूजा बेदी सलमान खान द्वारा होस्च किए जाने वाले रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 5 का हिस्सा बनी थीं।
उस दौरान उन्होंने सलमान पर आरोप लगाया था कि वो घरवालों के साथ बुरा बर्ताव करते हैं। एक्ट्रेस ने ये बात सोशल मीडिया के माध्यम से कही थी जो आग की तरह फैल गई थी। इस बात का सलमान भाईजान को भी बहुत बुरा लगा था, हालांकि उन्होंने कोई खास रिएक्शन नहीं दिया।