Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गानों का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता हैं। वहीं उनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर छाते हैं। वहीं खेसारी लाल यादव अब सिर्फ भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर ही राज नहीं करते ब्लकि अब वो हर भाषा के लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रहे है और अब उनका एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जो लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
दरअसल, खेसारी लाल के साथ कई एक्ट्रेसेस ने काम किया है और उनकी जोड़ी कई एक्ट्रेस के साथ जमी हैं। वहीं अब खेसारी और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी के लोग दीवाने है। वहीं अब खेसारी और आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हिन गंगा पार’ का एक गाना तहलका मचा रहा है जिसका नाम ‘मरद अभी बच्चा बा’ (Marad Abhi Baccha Ba) है।
इस भोजपुरी गाने को यशी फिलम्स के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस सुपरहिट गाने को अब तक 24 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि, आम्रपाली दुबे ने रेड ड्रेस पहन रखी हैं और वो अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों के पसीने छुटा रही हैं। इस गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने पर खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का मदमस्त कर देने वाला अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
वहीं इसस गाने के बोल पवन पांडे के हैं और संगीत मधुकर आनंद का है।बता दें कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम हैं जिनके लटको-झटकों के लोग दीवाने हैं। आम्रपाली दुबे दिखने में भी बेहद खूबसूरत हैं जिनकी एक झलक का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता हैं और अब उनका ये अंदाज लोगों के दिलों को घायल कर रहा हैं।
यहाँ पढ़िए – भोजपुरी से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें