Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Naagin 6: प्रथा के साथ शो में साथ निभाने के लिए आया असली सांप, सेट पर मची खलबली

Snake On Naagin 6 Set: एकता कपूर (Ekta Kapoor) के निर्देशन में चल रहा धमाकेदार शो नागिन 6 (Naagin 6) इन दिनों काफी धूम मचा रहा है। सिंबा नागपाल (Simba Nagpal) और तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) स्टारर यह शो लगातार टीवी पर छाया हुआ हैं, जिसने दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बना ली […]

Snake On Naagin 6 Set: एकता कपूर (Ekta Kapoor) के निर्देशन में चल रहा धमाकेदार शो नागिन 6 (Naagin 6) इन दिनों काफी धूम मचा रहा है। सिंबा नागपाल (Simba Nagpal) और तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) स्टारर यह शो लगातार टीवी पर छाया हुआ हैं, जिसने दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बना ली है। शो में नए-नए सस्पेंस को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड रहते हैं। इस शो के पहले भी 5 सीजन आ चुके है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। इस शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए एकता कपूर कई नए बदलाव भी करती रहती है, इसके अलावा उन्होंने कई नए चेहरों को भी टीवी पर इंट्रोड्यूस किया है।

 

और पढ़िए Anupama Upcoming Twist: वनराज को अनुज के खिलाफ भड़काएगी राखी, क्या हो पाएगी किंजल की गोदभराई?

 

लेकिन इस बार शो में बिन बुलाए किसी की एंट्री ने शो के मेंबर्स के साथ-साथ फैंस को भी हैरान कर दिया है। आपको बता दें की नागिन 6 के सेट पर जिसकी एंट्री हुई है वो कोई शख्स नहीं बल्कि एक असली सांप था। दरअसल, तेजरान के फैन पेज ने सोशल मिडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो कि देखते ही देखते वायरल होता जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह शो के सेट पर एक असली सांप आ गया। लेकिन खुशी की बात यह है कि इस घटना के दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जिसके बाद एक क्रू मेंबर ने एक लकड़ी के सहारे उस सांप को वहां से दूर फेंक दिया।

 

 

और पढ़िए करण कुंद्रा ने अपनी मां और तेजस्वी के साथ खाए मोमोस, अपनी गर्लफ्रेंड को दी ये सलाह

 

इस घटना ने सभी मेंबर्स के मन में डर बना दिया है, वहीं सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि आखिर सेट पर सांप आया कहां से? इस वायरल वीडियो को देखकर शो के फैंस काफी परेशान हो गए और उन्होंने तेजस्वी को अपना ध्यान रखने के लिए कहा है। हालांकि सेट से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद फैंस शो की सिक्योरिटी पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि ये सब सिक्योरिटी की लापरवाही का नतीजा है।

 

 

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 

 

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 29, 2022 04:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.