Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: अक्षय कुमार ने आजादी पर दिया ऐसा बयान, फैंस ने कर दी कंगना रनौत से तुलना

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आजकल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। अक्षय कुमार फिल्मों के आलावा सोशल वर्क में भी काफी आगे रहते है। हाल ही में अक्षय कुमार एक पुलिस के इवेंट में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर एक्टर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। View this […]

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आजकल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। अक्षय कुमार फिल्मों के आलावा सोशल वर्क में भी काफी आगे रहते है। हाल ही में अक्षय कुमार एक पुलिस के इवेंट में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर एक्टर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इस दौरान खिलाड़ी कुमार पुलिस की तारीफ करते नजर आए। उन्होंने पुलिस बल को धन्यवाद करते हुए कहा कि ‘उनकी बदौलत ही हम सब सुरक्षित रह पाते हैं। इसके बाद किसी फैन ने ‘आजाद इंडिया’ कहा इस पर अक्षय कुमार ने कहा कि ‘देश तो 1947 में ही आजाद हो गया था’।सोशल मीडिया पर यह वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। एक्टर के इस बयान के बाद उनकी तुलना कंगना रनौत से भी हो रही है।

 

और पढ़िए – परिणीति चोपड़ा ने स्कूबा डाइविंग के जरिए निकाला समुद्र से कचरा, फैंस बोले-‘गुड जॉब’

 

दरअसल, मुंबई पुलिस के एक इवेंट में अक्षय कुमार शामिल हुए। इस दौरान एक्टर ने साइकिल चलाई साथ ही दौड़ भी लगाई। इसका आयोजन मुंबई की मरीन ड्राइव में किया गया। वहीं अक्षय कुमार की सुरक्षा के लिए उनके बॉडीगार्ड भी उनके साथ दौड़ लगाते नजर आए। अक्षय कुमार की इस वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

 

और पढ़िए – करण जौहर की इस फिल्म को नीतू कपूर ने कर दिया था इंकार, सामने आई ये वजह

 

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों सोरारई पोटरु की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज रिलीज हुई थी। हाल में ही अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म रक्षाबंधन की रिलीज डेट का ऐलान किया जो कि 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।

 

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 19, 2022 12:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.