---विज्ञापन---

Vastu Cooking Tips: खाना बनाते समय रखें इस दिशा का ध्यान, नहीं होगी कोई दिक्कत

Vastu Cooking Tips: जब लोग घर बनाते हैं तो वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के नियमों का बहुत ख्याल रखते हैं। लेकिन कई बार लोग घर का सबसे अहम हिस्सा यानि रसोई (Kitchen) में वास्तु के नियमों का पालन करना भूल जाते हैं। जिसकी वजह से कई प्रकार की परेशानियां उन्हें झेलनी पड़ती है। जैसे आर्थिक […]

Vastu Cooking Tips
Vastu Cooking Tips

Vastu Cooking Tips: जब लोग घर बनाते हैं तो वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के नियमों का बहुत ख्याल रखते हैं। लेकिन कई बार लोग घर का सबसे अहम हिस्सा यानि रसोई (Kitchen) में वास्तु के नियमों का पालन करना भूल जाते हैं। जिसकी वजह से कई प्रकार की परेशानियां उन्हें झेलनी पड़ती है। जैसे आर्थिक परेशानी शारीरिक परेशानी आदि। इसीलिए वास्तु में कहा जाता है कि, घर के निर्माण के समय कई चीजों को ध्यान में रखकर ही आगे बढ़ना चाहिए। आइये जानते हैं वास्तु में घर और रसोई से जुड़े कौन से वास्तु टिप्स बताये गए हैं जो आपके काम आ सकते हैं।

इस दिशा की ओर मुंह करके बनायें खाना

वास्तु में दिशा का बड़ा महत्व माना जाता है। वास्तु के अनुसार जो लोग रसोई की पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाते हैं उनके घर में शांति का माहौल होता है। और घर में बरकत आती है। साथ ही दुख बीमारी भी घर के सदस्यों से दूर रहती है। इसलिए हमेशा खाना बनाते समय सही दिशा का जरूर ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Clock: भूलकर कर भी इस दिशा में न लगाएं घड़ी, ये होती हैं यम की दिशा

इस दिशा की ओर मुंह करके न बनायें खाना

खाना बनाते समय दिशा का जरूर ध्यान रखना चाहिए। जो लोग अपने घर में दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाते हैं उन लोगों के घर में हमेशा क्लेश बना रहता है। साथ ही दुख बीमारी का भी वास रहता है। अगर आप अपने घर में शांति चाहते हैं तो भूलकर भी दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना न बनायें।

यह भी पढ़ें: Staircase Vastu Tips: घर हो या ऑफिस इस दिशा में भूलकर भी न बनवाएं सीढ़ी, पड़ सकते हैं लेने के देने

खाना खाने के लिए कौन सी दिशा है ठीक

जब भी आप खाना खाने बैठें तो दिशा की का जरूर ध्यान रखें। बता दें की यदि दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना खाया जा है तो शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप अपने घर में सुख-शांति चाहते हैं तो हमेशा पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना खाएं। जो विद्यार्थी हैं उन्हें उत्तर दिशा की ओर मुंह करके खाना खाने से लाभ की प्राप्ति होती है।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 27, 2023 08:13 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.