Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Priyanka Chopra: अमेरिका लौटते ही क्रिसमस की तैयारियों में जुटीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती के साथ आईं नजर

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिका लौट चुकी हैं। एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी चोपड़ा (Malti Marie Chopra) के साथ पूरा समय बिता रही हैं। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तीन साल बाद आई थीं भारत बता दें कि करीब तीन साल बाद […]

Priyanka Chopra Daughter
Priyanka Chopra Daughter

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिका लौट चुकी हैं। एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी चोपड़ा (Malti Marie Chopra) के साथ पूरा समय बिता रही हैं। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

तीन साल बाद आई थीं भारत

बता दें कि करीब तीन साल बाद प्रियंका अपने देश यानी भारत आई थीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस देश में बिताए गए सुनहरा पल को फैंस के बीच शेयर किया था। फिलहाल प्रियंका लॉस एंजिल्स वापस आ गई हैं और अपने फैंस के साथ अपने परिवार और अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वहीं, लगता है कि एक्ट्रेस क्रिसमस की तैयारी में जुट गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस ट्री के साथ अपनी एक फोटो शेयर की हैं। साथ ही दूसरी तस्वीर में वो बेटी मालती मैरी चोपड़ा (Malti Marie Chopra) संग नजर आ रही हैं।

और पढ़िएJanhvi Kapoor Post: जान्हवी कपूर को झूमर के नीचे मिली ‘शांति’ की लाश, वीडियो देख फैंस लोटपोट

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की क्रिसमस ट्री की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में जो फोटो शेयर की है उसमें उन्होंने क्रिसमस ट्री की एक झलक साझा की है। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘ये ऊपर है!’ वहीं दूसरी तस्वीर में वो अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लिए दिखाई दे रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर में भी प्रियंका ने अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है।

बेटी मालती संग नजर आईं प्रियंका

इस बार का क्रिसमस प्रियंका और निक जोनस के लिए बेहद ही खास होने वाला है। क्योंकि मालती के जन्म के बाद प्रियंका और निक का यह पहला क्रिसमस होगा। प्रियंका और निक ने इस साल जनवरी में घोषणा की थी कि वो सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रह हैं। मदर्स डे पर एनआईसीयू में 100 से ज्यादा दिन बिताने के बाद मालती घर आई थीं। हालांकि प्रियंका ने अभी तक फैंस के साथ अपनी बेटी मालती का फेस रिवील नहीं किया है।

और पढ़िएMahima Chaudhary Daughter: महिमा चौधरी की बेटी अर्याना को देख दीवाने हुए फैंस, यूजर बोला- ‘ये कर देगी सबकी छुट्टी’

प्रियंका का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ‘लव अगेन’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ वो स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित सीरीज ‘सिटाडेल’ में भी प्रियंका दिखाई देंगी। इसके अलावा प्रियंका बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी।  फरहान अख्तर के इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी दिखाई देंगी।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 11, 2022 12:18 PM