---विज्ञापन---

Viral Video: नीलम गिरी ने दंबग लुक में उड़ाया गर्दा, फैंस बोले- ‘बवाल बा’

Viral Video: अपने एक्स्प्रेशन से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस नीलम गिरी काफी लोगों के दिलों की धड़कन बन गई हैं। नीलम गिरी जब भी कमर मटकाती हैं तो अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। एक्ट्रेस के जलवे इतने कातिलाना होते हैं कि कोई भी उन पर फिदा हो जाता है। इतना ही नहीं, नीलम गिरी […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Dec 10, 2022 13:56
Share :
नीलम गिरी ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Viral Video: अपने एक्स्प्रेशन से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस नीलम गिरी काफी लोगों के दिलों की धड़कन बन गई हैं। नीलम गिरी जब भी कमर मटकाती हैं तो अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। एक्ट्रेस के जलवे इतने कातिलाना होते हैं कि कोई भी उन पर फिदा हो जाता है। इतना ही नहीं, नीलम गिरी अब सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने पोस्ट से फैंस का मन मचला देती हैं।

और पढ़िएViral Video: जिंदगी के लम्हों को एन्जॉय करती दिखीं नेहा मलिक, देखें

Neelam Giri ने कैरी किया दबंग लुक

नीलम गिरी ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस दबंग लुक में नजर आ रही हैं, जिसमें वो कहर बरपा रही हैं। साथ ही उनके लटके-झटकों ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ‘काला साड़ी में फॉर्चूनर लागब’ (Kariya Sari Mein Fortuner Lagab) पर डांस कर रही हैं। वीडियो में नीलम गिरी अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना रही हैं। साथ ही गाना इतना मजेदार है कि फैंस इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

और पढ़िएViral Video: पूनम दुबे ने हिलाई कमर, फैंस बोले- ‘बवाल’

फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

वायरल वीडियो को शेयर कर नीलम गिरी ने कैप्शन में लिखा- ‘Fortuner lagab’। वीडियो पर अभी तक 26,133 लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- बवाल तो वहीं कई लोगों ने फायर और हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है। आपको बता दें, नीलम गिरी की हर वीडियो अपलोड होते ही सुर्खियों का हिस्सा बन जाती है।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

First published on: Dec 07, 2022 03:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.