Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Video: इस एक्टर के हाथ पर लगे 150 टांके, गुस्सा देख थर-थर कांपने लगी पत्नी

Actor Birthday Special: बॉलीवुड के इस एक्टर को अपने गु्स्से की कीमत हाथ पर 150 टांके लगवाकर चुकानी पड़ी थी. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Oct 7, 2026 18:11
Share :

Actor Birthday Special: टीवी से बॉलीवुड फिल्मों तक अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले एक्टर शरद केलकर के लिए आज का दिन बहुत खास है, क्योंकि आज उनका 50वां जन्मदिन है. ये बात किसी से छिपी नहीं है कि दमदार आवाज के लिए मशहूर शरद केलकर एक समय हकलाने की समस्या से काफी परेशान थे. लेकिन हम आपको शरद की जिंदगी का वो किस्सा बताने वाले हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। दरअसल, एक वक्त शरद को अपने गुस्से की कीमत हाथ पर 150 टांके लगवाकर चुकानी पड़ी थी. इस दौरान उनकी पत्नी कृति का डर और गुस्से के मारे बुरा हाल हो गया था.

दरअसल, एक पुराने इंटरव्यू में शरद ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा, “साल 2003-2004 की बात है। मैं मुंबई आया था और हकलाकर बात करता था. जब मैंने अपना पहला टीवी शो ‘सिंदूर तेरे नाम का’ साइन किया, तब भी मुझे यह दिक्कत थी. मुझे नहीं पता था कि मैं इससे कैसे बाहर निकलूंगा. जिंदगी उस वक्त और भी मुश्किल हो गई, जब हमने (शरद और उनकी पत्नी कृति) बेबी प्लानिंग की. मैं टीवी से निकलकर फिल्मों में काम करना चाहता था. एक बार मैंने गुस्से में शीशा तोड़ दिया था. इस वजह से मेरे हाथ में 150 टांके लगे थे. मेरी पत्नी कृति बाहर खड़ी होकर बुरी तरह रो रही थी. वो देखकर मैंने डिसाइड किया कि मैं शांत रहूंगा। उस समय मैंने कृति की आंखों में डर देखा था.’ अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Oct 07, 2026 06:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola