---विज्ञापन---

Sapna Choudhary Video: हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी को आई इस खास शख्स की याद, दिखीं भावुक

Sapna Choudhary Video: सभी को अपने डांस से फिदा करने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी उदास हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भावुक नजर आ रही हैं। दरअसल, सपना एक तस्वीर को सिर्फ निहार रही हैं, ये तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि यह उनके पापा भूपेंद्र अत्री की […]

Edited By : Sumit Kumar | Updated: Nov 7, 2022 17:05
Share :
Sapna Choudhary

Sapna Choudhary Video: सभी को अपने डांस से फिदा करने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी उदास हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भावुक नजर आ रही हैं। दरअसल, सपना एक तस्वीर को सिर्फ निहार रही हैं, ये तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि यह उनके पापा भूपेंद्र अत्री की है। सपना उन्हें बहुत मिस कर रही हैं। सपना अपने पापा को याद करते हुए कह रही हैं कि आप मेरे दिल में हमेशा रहोगे। सपना का यह पोस्ट वायरल हो रही है और फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।

और पढ़िएAamrapali Dubey Video: आम्रपाली दुबे ने थामा पिया का हाथ, बोलीं- ‘मुझे छोड़ के ना जाना’

अपने पापा को याद कर भावुक हुईं सपना चौधरी

सपना के डांस को देख कितने लोग खुशी से अपने आप को झूमने से रोक नहीं पाते हैं। उनकी वीडियो (Sapna Choudhary Video) सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती है। लोग उनके डांस के कायल होते हैं। लेकिन आज सबको एनर्जी देने वाली सपना खुद उदास हैं। डांसर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमें वो एक तस्वीर को देखती हुई नजर आ रही हैं। ये तस्वीर उनके पापा भूपेंद्र अत्री की है। सपना अपने पापा को याद कर रही हैं। पापा की याद में सपना की आंखें नम हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म जुदाई का गाना बज रहा है- ‘तू मेरी जान है…तू मेरी धड़कन… जुदाई जुदाई कभी आए ना जुदाई।’

वीडियो को पोस्ट करते हुए सपना ने एक भावुक कैप्शन दिया है। पोस्ट कर सपना ने कैप्शन लिखा- ‘मैं कभी आपको अपनी आंखों से देख नहीं सकती, अपने हाथों से छू नहीं सकती। लेकिन मैं आपको हमेशा अपने दिल में महसूस करती रहूंगी।’ सपना के पापा निधन तभी हो गया था जब वो 14 साल की थीं। बताया जाता है कि उनका देहांत लंबी बीमारी के कारण हुआ था। सपना बहुत छोटी थीं, अपने पापा के जाने के बाद से ही घर की सारी जिम्मेदारी उन पर आ गई थी। इस के बाद से ही उन्होंने डांस शोज करना शुरू किया था।

फैंस सपना को दे रहे हैं हिम्मत

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस पोस्ट को देख फैंस भी दुखी नजर आ रहे हैं। सपना के इस दुखी पल में फैंस उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं और उनका सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आप अपने पापा की तरह लगती हो बिल्कुल। दूसरे यूजर ने कहा- जो साथ नहीं रहता वो हमारे साथ हमारे दिल में होता है। वहीं एक और यूजर ने लिखा- आप यहां तक पहुंचे वो आप के साथ ही हैं, आपको उदास होने की जरूरत नहीं। हमेशा खुश रहिए। कुछ यूजर्स ने उन्हें उनके पापा की कॉपी बता दिया।

और पढ़िएSunil Pal On Urfi Javed: कॉमेडियन सुनील पाल ने उर्फी जावेद पर साधा निशाना, कहा- सुधर जाओ

कई फिल्मों में कर चुकी है काम

सपना चौधरी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सपना अपने डांस के दम पर लोगों के दिलों में राज करती हैं। हरियाणा की स्टार सपना चौधरी कई फिल्मों तक में काम कर चुकी हैं। वो लोगों के बीच इतनी पॉपुलर हैं कि उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। सपना के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

First published on: Nov 07, 2022 04:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.