---विज्ञापन---

Haryanvi: सुनीता बेबी ने ‘हटा सावन की घटा’ पर किया ऐसा डांस, लोग हो गए मदहोश

Haryanvi Dance Video: हरियाणवी डांसर्स इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर छा रही हैं। खासकर अगर बात करें सिंगर सुनीता बेबी (Sunita Baby) की तो वो भी इन दिनों लोगों के दिलों पर राज करती नजर आ रही हैं। इनके लटके-झटके फैंस को नाचने पर मजबूर कर देते हैं, वहीं सुनीता को सोशल मीडिया […]

Edited By : Rishabh Pandey | Updated: Jul 2, 2022 16:26
Share :

Haryanvi Dance Video: हरियाणवी डांसर्स इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर छा रही हैं। खासकर अगर बात करें सिंगर सुनीता बेबी (Sunita Baby) की तो वो भी इन दिनों लोगों के दिलों पर राज करती नजर आ रही हैं। इनके लटके-झटके फैंस को नाचने पर मजबूर कर देते हैं, वहीं सुनीता को सोशल मीडिया पर खूब प्यार भी मिलता है।

खासकर सुनीता बेबी को स्टेज पर परफॉर्म करता देखना अब लोगों के लिए एक सपने की तरह हो गया है। लोग अब सुनीता को दूसरी हरियाणवी क्वीन भी मानने लगे हैं। यही वजह है कि सुनीता बेबी (Sunita Baby Dance Video) के डांस वीडियो यूट्यूब पर आते ही वायरल हो जाते है। इस बीच सुनीता बेबी का एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। सुनीता बेबी इस वीडियो में ‘हटा सावन की घटा’ (Hata Saawan Ki Ghata) गानें पर डांस कर रही हैं, जिसमें वो ऑरेंज रंग का सूट पहनकर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

और पढ़िए –  Video: घूंघट ओढ़ सपना चौधरी ने किया कमरतोड़ डांस, फैंस के उड़े होश

 

और पढ़िए – Haryanvi Video: भूतों के बीच फंसते ही सपना चौधरी की अटकी सांसे, देखें वीडियो

 

आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि, सुनीता बेबी (Sunita Baby Dance) किस तरह धमाकेदार डांस कर रही हैं और उनके ठुमकों को देखने के लिए आस-पास कुछ लोग भी बैठे हैं। इतना ही नहीं लोग सुनीता के हर एक डांस मूव पर शोर भी मचा रहे हैं।

इस वीडियो की बात करें तो अब तक सुनीता बेबी के वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और ये आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं krishnkant Verma ने अपने यूट्यूब चैनल पर सुनीता बेबी के इस वीडियो को पब्लिश किया है।

 

यहाँ देखे – रोमांटिक और मजेदार वीडियो 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 30, 2022 06:49 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.