---विज्ञापन---

Anshula Kapoor Dating: अर्जून कपूर की बहन अंशुला इस शख्स को कर रहीं डेट? सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Anshula Kapoor Dating: फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। अंशुला ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद उनकी डेटिंग की चर्चा खूब हो रही है। लोग उनके इस वीडियो पर अपने-अपने हिसाब […]

Edited By : Sumit Kumar | Updated: Nov 16, 2022 12:21
Share :
Anshula Kapoor Viral Video

Anshula Kapoor Dating: फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। अंशुला ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद उनकी डेटिंग की चर्चा खूब हो रही है। लोग उनके इस वीडियो पर अपने-अपने हिसाब से रिएक्शन दे रहे हैं।

इस शख्स के साथ नजर आईं अंशुला कपूर

दरअसल, अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में अंशुला स्क्रिप्ट राइटर रोहन ठक्कर के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। अंशुला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए रोहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरे सबसे पसंदीदा लड़के को जन्मदिन मुबारक हो जिसने मेरी दुनिया को गोल कर दिया। @ rohanthakkar1511 #EasyBreezy”.

रोहन ठक्कर ने दिया प्यारा जवाब

इस पर रोहन ठक्कर ने भी कमेंट की और लिखा, ‘इजी ब्रिजी लेमन स्क्वीजी माइन। इसके बाद क्या था लोगों ने अपना अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि क्या दोनों एक रिश्ते में हैं। इससे पहले अंशुला ने रोहन के साथ एक और रील साझा की और लिखा, “खुशी @rohanthakkar1511 #WhyGrowUp #LondonDiaries के साथ एक हिंडोला की सवारी है।” हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक डेटिंग को स्वीकार नहीं किया है।

अंशुला और रोहन की कैमेस्ट्री को फैंस कर रहे हैं पसंद

फैंस भी इन दोनों की कैमेस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार ये सवाल कर रहे हैं कि क्या ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि अपने अफेयर की खबरों से पहले अंशुला अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर सुर्खियों में थी। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बोल्ड एक्सपीरियंस शेयर की थीं।

मोना कपूर के बच्चे हैं अंशुला और अर्जुन

जानकारी के लिए बता दें कि अंशुला और अर्जुन फिल्म निर्माता बोनी कपूर की पहली शादी से मोना कपूर के बच्चे हैं. इसके बाद उन्होंने श्रीदेवी से शादी की और उनकी दो बेटियां हैं- जाह्नवी और खुशी।

First published on: Nov 16, 2022 12:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.