Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

पकड़े गए अभिनेत्री नूतन के बंगले में चोरी करने वाले

विनोद जगदाले, ठाणे (9 मई): मुंबई से सटे कलवा मुंब्रा के बीच पहाड़ी पर बने सदाबहार फ़िल्म एक्ट्रेस नूतन के बंगलों में चोरी करने वाला गिरोह को पुलिस ने अरेस्ट किया, जिसमें नाबालिक भी शामिल है। नूतन के देहांत के बाद यहां कोई रहता नहीं। नूतन के इस बंगले के एंटीक सामान रखे हुए हैं। […]

विनोद जगदाले, ठाणे (9 मई): मुंबई से सटे कलवा मुंब्रा के बीच पहाड़ी पर बने सदाबहार फ़िल्म एक्ट्रेस नूतन के बंगलों में चोरी करने वाला गिरोह को पुलिस ने अरेस्ट किया, जिसमें नाबालिक भी शामिल है। नूतन के देहांत के बाद यहां कोई रहता नहीं। नूतन के इस बंगले के एंटीक सामान रखे हुए हैं। जिसपर अकसर चोरों की नज़र रहा करती है। कुछ साल नूतन के इसी बंगलो से चीते की खाल चोरी हुई थी, जिसको लेकर नूतन का ये बंगला चर्चा में आया था। पुलिस ने 6 लोगों का एक गिरोह को पकड़ा है जो नूतन के इसी बंगलो में गार्ड को चाकू दिखाकर एंटीक तलवार और चांदी के बर्तन चुराकर फरार हुए थे। 6 आरोपियों में से एक 17 साल का नाबालिक है, जिसका नाम गणपत फलनासुवमी गूलर है। वही 5 आरोपी जिनकी उम्र 18 से 21 साल के बीच की है। पहला आरोपी उदय मुखिकान्त झा 21 साल, दूसरा आरोपी सूरज तारकेश्वर सिंह 18 साल, तीसरा आरोपी चंदन सतेंदर सिंह 21 साल, चौथा आरोपी जीती रामसबद गौतम 19 साल और पांचवां आरोपी चंदन शिवरतन पटवा 21 साल का है।

First published on: May 09, 2017 09:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.