मुंबई (29 मई): अमेरिकी टीवी सीरियल क्वांटिको और हॉलीवुड फिल्म बेवॉचमें अभिनय करने वाली प्रियंका चोपड़ा को इस साल एक जून को दादा साहेब फाल्के एकडेमी अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। उनके लिए दोहरी खुशी की बात यह भी है कि अपनी पहली मराठी फिल्म वेंटिलेटर बनाने वाली उनकी मां मधु चोपड़ा को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दादा साहेब फाल्के एकेडमी अवॉर्ड मुंबई का स्थानीय अवॉर्ड है। इसकी शुरुआत वर्ष 2000 में की गई थी। इस साल समिति ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर ख्याति प्राप्त करने वाले एक्टर को पुरस्कृत करने के लिए नई श्रेणी बनाई है। इस श्रेणी के तहत ही प्रियंका को यह पुरस्कार देने का फैसला किया गया है। दादा साहब फाल्के एकेडमी अवार्ड के महासचिव धमेंद्र मेहरा के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और मधु चोपड़ा ने देश का नाम रोशन किया है। साथ ही प्रियंका से हमने इस अवॉर्ड को लेने के लिए खुद आने का न्यौता दिया है।
---विज्ञापन---
देसी गर्ल को दादा साहेब फाल्के एकेडमी अवार्ड
मुंबई (29 मई): अमेरिकी टीवी सीरियल क्वांटिको और हॉलीवुड फिल्म बेवॉचमें अभिनय करने वाली प्रियंका चोपड़ा को इस साल एक जून को दादा साहेब फाल्के एकडेमी अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। उनके लिए दोहरी खुशी की बात यह भी है कि अपनी पहली मराठी फिल्म वेंटिलेटर बनाने वाली उनकी मां मधु चोपड़ा को भी इस पुरस्कार से […]
First published on: May 28, 2017 08:36 PM