---विज्ञापन---

रजनीकांत ने सचिन तेंदुलकर को दी कामयाबी की शुभकामनाएं

मुंबई ( 20 अप्रैल ): अपनी फिल्मों के जरिए अपराजय और सर्वशक्तिमान महानायक का खिताब पा चुके रजनीकांत ने सचिन तेंदुलकर को उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं। देखें तो इंडस्ट्री में कम ही लोग हैं, जिन पर रजनीकांत की मेहरबानी या निगहबानी होती है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन उनमें […]

मुंबई ( 20 अप्रैल ): अपनी फिल्मों के जरिए अपराजय और सर्वशक्तिमान महानायक का खिताब पा चुके रजनीकांत ने सचिन तेंदुलकर को उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं। देखें तो इंडस्ट्री में कम ही लोग हैं, जिन पर रजनीकांत की मेहरबानी या निगहबानी होती है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन उनमें से एक हैं। रजनीकांत ने ट्वीटर शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि प्रिय सचिन तेंदुलकर, सचिन… ए बिलियन ड्रीम्स के लिए मेरी शुभकामनाएं। भगवान भला करे। सचिन पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 26 मई को रिलीज हो रही है। इसे इंटरनेशनल फिल्ममेकर James Erskine ने डायरेक्ट किया है। डॉक्यूमेंट्री में सचिन की शुरुआती लाइफ और क्रिकेट के जरिए उनके भगवान बनने का सफर दिखाया जाएगा। गौरतलब है कि रजनीकांत की अगली फिल्म 2.0 है, जो दीवाली पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार विलेन के रोल में हैं।

First published on: Apr 20, 2017 07:36 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.