---विज्ञापन---

तैमूर से कम क्यूट नहीं थीं करीना, देखिए बेबो के बचपन की तस्वीरें

दिल्ली ( 3 जुलाई ) करीना कपूर के बेटे तैमूर की इन दिनों बहुत चर्चा होती हैं। 6 महीने का हो चुका तैमूर अपनी मम्मी की तरह खूबसूरत दिखता है। करीना इन दिनों मैटरनिटी लीव पर हैं, बेटे तैमूर के परवरिश में वो जुटी हुई है। तैमूर के बहाने करीना का बचपन लौट आया है। करीना […]

दिल्ली ( 3 जुलाई ) करीना कपूर के बेटे तैमूर की इन दिनों बहुत चर्चा होती हैं। 6 महीने का हो चुका तैमूर अपनी मम्मी की तरह खूबसूरत दिखता है। करीना इन दिनों मैटरनिटी लीव पर हैं, बेटे तैमूर के परवरिश में वो जुटी हुई है। तैमूर के बहाने करीना का बचपन लौट आया है। करीना जहां भी जाती हैं बेटा तैमूर उनके साथ जाता हैं। करीना ने बेटे का पासपोर्ट भी बनवा लिया है और अब उनके साथ तैमूर भी विदेश जाएगा। करीना कपूर इतनी खूबसूरत है कि बिना मेकअप के भी वो ग्लो करती हैं। बचपन में भी करीना बहुत खूबसूरत दिखती थी। बॉलीवुड में कपूर खानदान अपनी खूबसूरती  और गोरेपन के लिए मशहूर रहा है । बॉलीवुड को साइज जीरो का मंत्रा देने वाली करीना कभी खुद ही गोलमटोल थी। बचपन में करीना के साथ खूब पटती थी रणबीर की। दोनों साथ में खूब खेला करते थे। रणबीर ने एक बार बचपन का जिक्र करते हुए रणबीर ने कहा था कि करीना अक्सर अपने घर के सामने एक नाले में मछली पकड़ने भाग जाती थी। इनकी शरारतों का जिक्र पापा रंधीर कपूर ऋषि कपूर से किया करते थे और रणबीर ये सब बातें करीना के बारे में सुनते थे। करण जौहर के शो में एक बार रणबीर ने करीना और अपने बचपन का जिक्र करते हुए कहा था कि वो, करीना और रिद्धिमा बचपन में घर-घर खेलते थे। घर घर खेलते वक्त कभी उन्हें करीना का पति बनना पड़ता था तो कभी रिद्धिमा का।  करीना और रिद्धिमा हम उम्र हैं लेकिन रणबीर इन दोनों से 3 साल छोटे हैं। नीचे की तस्वीर में करीना अपने पूरे परिवार के साथ दिख रही है। करिश्मा पापा रंधीर कपूर की गोद में बैठी हैं और करीना मम्मी बबिता की गोद में। दादा राजकपूर की लाड़ली थी उनकी पोतियां। इस तस्वीर में करीना, रिद्धिमा और करिश्मा हैं। करीना तो सो चुकी हैं लेकिन करिश्मा दादा जी से लाड़ जता रही हैं। करीना और करिश्मा ने मम्मी बबिता की भी खूबसूरती पाई है। मम्मी की गोद में बैठी करीना यहां कुछ सोच रही हैं।   करीना कपूर के बचपन की ज्यादातर तस्वीरें बहन करिश्मा के साथ हैं और हर तस्वीर में करिश्मा छोटी बहन का ख्याल रखती हुई दिख रही हैं। 21 सितंबर 1980 को पैदा हुई करीना कपूर बचपन में किसी नन्ही परी की तरह दिखती थी।   करिश्मा से करीब 7 साल छोटी हैं करीना। इन तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि करीना का ख्याल उनकी बडी बहन करिश्मा कैसे रखती थी। ये तस्वीर साल 1993 की है। तस्वीर फिल्म अंदाज अपना अपना के सेट की है। इस तस्वीर में करीना सलमान खान से बातें कर रही हैं। बाद के दिनों में यही करीना सलमान की कई फिल्मों में हीरोइन बनी।      

First published on: Jul 03, 2017 07:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.