Arjun Kapoor Reaction On Ranveer Singh’s Photoshoot: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आजकल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने न्यूड फोटो शूट कर तहलका मचा दिया। एक्टर को उनके इस एक्शन के लिए फैंस और सेलेब्स तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपना रिएक्शन दिया है।
और पढ़िए – रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर आया शर्लिन चोपड़ा का रिएक्शन, कही ये बात
दरअसल हाल ही में एक मैगजीन के लिए रणवीर सिंह ने न्यूड फोटो शूट करवाया।एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जहां कई सितारें रणवीर सिंह को सपोर्ट कर रहे हैं। इसी कड़ी में अर्जुन कपूर का भी नाम शामिल हो गया। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के प्रमोशन में बीजी हैं। इसी दौरान मीडिया ने रणवीर सिंह के फोटोशूट से जुड़ा सवाल किया।
अपनी बात रखते हुए एक्टर ने कहा कि, ‘यह रणवीर सिंह की पर्सनल लाइफ है, यह उनकी सोच है। कोई क्या कहता है इस पर तो सोचना ही नहीं चाहिए। उन्हें जैसा सही लगता है वो वैसा कर रहे हैं। ट्रोलिंग का क्या है, कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना।’ एक्टर ने साफ तौर पर रणवीर सिंह का समर्थन किया है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ (Ek Villain Returns) 29 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी, और तारा सुतरिया मुख्य भूमिका में हैं।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें