---विज्ञापन---

गुरुचरण सिंह Missing मामले में आया बड़ा अपडेट, सवालों के कटघरे में आए ये लोग!

Gurucharan Singh Missing Case Update: 22 अप्रैल को लापता हुए कॉमेडियन और टीवी एक्टर गुरुचरण सिंह के बारे में पुलिस को अब तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है, तो इसके चलते पुलिस ने अब नए तरीके से जांच करना शुरू कर दिया है। चलिए जानें क्या है इस मामले में नया अपडेट।

Gurucharan Singh missing Case Update
Gurucharan Singh missing Case Update

Gurucharan Singh Missing Case Update: सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के गुरुचरण सिंह यानी रोशन सिंह सोढ़ी पिछले महीने 22 अप्रैल से गायब हैं। उनका लापता होना किसी रहस्य से कम नहीं है। पुलिस को बेशक सीसीटीवी फुटेज मिल चुका है, लेकिन फिर भी पुलिस उनकी तलाश करने में नाकामयाब हुई है। ऐसे में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले कॉमेडियन एक्टर गुरुचरण सिंह को ढूंढने के लिए पुलिस ने अब नई स्ट्रेटजी बनाई है। चलिए जानते हैं क्या है ये नई स्ट्रेटजी।

क्या था मामला

गुरुचरण सिंह को 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन वह दिल्ली एयरपोर्ट नहीं पहुंचे। बल्कि इसके बजाय अपनी फ्लाइट के टाइम से 1 घंटे बाद वे पालम की एक रेड लाइट पर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए। साथ ही उन्होंने दिल्ली के एटीएम से 7000 रुपए भी निकाले। जब वे मुंबई नहीं पहुंचे तो उनके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उसी के बाद से पुलिस जांच में लगी हुई है।

पुलिस ने अपनाई नई स्ट्रेटजी

सूत्रों की मानें तो पुलिस अब गुरु चरण सिंह को ढूंढने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इसी के चलते अब उन्होंने गुरचरण सिंह से जुड़े सभी लोगों से बातचीत शुरू की है। पुलिस ने अब इस मामले में तेजी पकड़ते हुए ‘तारक मेहता के उलटा चश्मा’ की स्टार कास्ट, गुरुचरण सिंह के दोस्त और परिवार के सदस्यों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

पुलिस अब कोई भी एंगल नहीं छोड़ना चाहती, इसी के चलते वे अब गुरुचरण सिंह की मानसिक स्थिति का पता लग रहे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं आखिर चूक कहां हुई है। साथ ही वह गुरुचरण सिंह के दोस्तों और करीबियों से उनके संबंध कैसे थे? इस बारे में भी जानने की कोशिश कर रहे हैं और पुलिस ने मुंबई में भी पूछताछ शुरू कर दी है।

गुरुचरण सिंह के बारे ये बातें आई सामने

रिपोर्ट्स की मानें तो गुरुचरण सिंह के जीवन के बारे में लोग अलग-अलग बातें कह रहे हैं। कोई ये कह रहा हैं कि वे आर्थिक संकट से गुजर रहे थे, तो किसी ने यह कहा कि वह जल्दी शादी करने वाले थे, जबकि किसी ने कहा कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जबकि किसी ने यह कहा कि उन्होंने पिता की बीमारी के चलते शो छोड़ दिया था, तो किसी ने कहा कि उनकी मां लंबे समय से बीमार चल रही थी, जिसकी वजह से वह परेशान थे। बहरहाल, टीवी इंडस्ट्री गुरुचरण सिंह के लापता होने से बहुत हैरान है।

ये भी पढ़ें: बंद नहीं होगा नेटफ्लिक्स पर ‘कपिल शर्मा का शो’ जल्द आएगा नए क्लेवर में, हुआ कन्फर्म!

First published on: May 02, 2024 11:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.