-विज्ञापन-

Star Home: शादी के बाद इस आलीशान घर में रहते हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, देखिए तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड का फेमस कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट करने के बाद 14 अप्रैल को मुंबई में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में अपने वास्तु हाउस में धूम-धाम से शादी की।

वहीं शादी के दो दिन बाद इस कपल ने अपने घर पर वेडिंग बैश रखी, जिसमे बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। सोशल मीडया पर शादी की कई तस्वीरें आलिया भट्ट ने शेयर की। शादी के बाद आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के साथ वास्तु हाउस में रहने आ चुकी है।

ये घर पाली हिल स्थित वास्तु अपार्टमेंट में हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) साल 2016 में पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और मम्मी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) से अलग होकर अपने इस अपार्टमेंट में 2016 में शिफ्ट हुए थे। इससे पहले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपने चेंबूर स्थित खानदानी घर में रहते थे।

बता दें आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का ससुराल वाला घर बेहद खास है। इस घर का इंटीरियर गौरी खान (Gauri Khan) ने किया है। आइए आपको वास्तु अपार्टमेंट (Vastu Apartment) के बारे में हर छोटी डिटेल देते हैं और इनसाइड तस्वीरें भी दिखाते हैं।

गौरी खान (Gauri Khan) अपने खास इंटीरियर के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने खुद ही इस घर का इंटीरियर किया है। आप इन तस्वीरों से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि रणबीर का घर अंदर से कितना शानदार है। हालांकि रणबीर कपूर काफी प्राइवेट पर्सन हैं और वो अपनी निजी जिंदगी को सबके सामने लाना पसंद नहीं करते।

गौरी ने ही रणबीर कपूर के वास्तु को डिजाइन किया था। वास्तु हाउस को गौरी खान ने बेहद आलीशान अंदाज में डिजाइन किया है। रॉयल और एंटीक चीजें इस हाउस में हैं। शादी के बाद इसी घर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रह रहे हैं।

मुंबई का पाली हिल सबसे रिहाइशी इलाकों में शुमार हैं। जहां कई बॉलीवुड और राजनेताओं के बंगले यही हैं। रणबीर कपूर के अलावा देवानंद जैसे कई सुपरस्टार्स का घर इसी इलाके में हैं। बताया जाता है कि मुंबई के सबसे मंहगे एरिया में ये इलाका शुमार है।

ये तस्वीर आलिया भट्ट के वास्तु हाउस की है। जहां वो सौफे पर बैठकर पोज देती नजर आ रही है। फोटो के बैक ग्राउंड में आप देख सकते हैं ग्राीन कलर का सौफा नजर आ रहा है जिसपर कई तरह के कुशन रखे हुए हैं। वहीं इस एरिया को छोटे-छोटे पौधे से भी सजाया गया है।

इस तस्वीर में रणबीर-आलिया के घर का लिविंग एरिया साफ नजर आ रहा है, जिसे बेहद खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है। जहां येलो कलर के सौफे और कार्पेट बिछाए गया है। यहां कि खिड़कियों को पिंक और येलो कलर के फूलों से सजाया गया है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को व्हाइट कलर बेहद पसंद है जिसके चलते इस कपल के घर पर व्हाइट कलर का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं इस कपल ने घर पर कई तरह के पेड-पौधे भी लगाए हुए है।

आलिया भट्ट शादी से पहली ही रणबीर के साथ लिव-इन में रहती थी। घर की दीवारों पर रणबीर में अपने डॉगी की कई तस्वीरें लगाई हुई है।

 

और पढ़िएमुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं आलिया भट्ट, सादगी से जीता फैंस का दिल

 

शादी में रणबीर कपूर ने अपने घर को कुछ इस तरह से सजवाया था। चारों और लाइट्स और फूलो से उन्होंने अपने घर को और भी खूबसूरत बनाया था। बता दें मुंबई का पाली हिल सबसे रिहाइशी इलाकों में शुमार हैं। जहां कई बॉलीवुड और राजनेताओं के बंगले यही हैं। रणबीर कपूर के अलावा देवानंद जैसे कई सुपरस्टार्स का घर इसी इलाके में हैं।

बताया जाता है कि मुंबई के सबसे मंहगे एरिया में ये इलाका शुमार है। आपको बता दें आलिया और रणबीर कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुई थी।कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सोनम कपूर के रिसेप्शन पर दोनों ने साथ में आकर हर किसी को चौंका दिया थाय़

उसके बाद से दोनों कई ओकेशन पर अक्सर साथ नजर आते थे। आलिया और रणबीर की शादी पर उनके खास दोस्त अयान ने खास गिफ्ट दिया है। शादी से एक दिन पहले अयान ने फिल्म ब्रह्मास्त्र से केसरिया गाने का टीजर शेयर किया था, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस दीवाने हो गए थे। आलिया और रणबीर बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

 Click here  – News 24 APP अभी download करें

Latest

Don't miss

Kitchen Vastu Tips: बंद किस्मत का ताला खोल सकते हैं तवा और कढ़ाई, जान लें ये जरूरी बात

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में किचन का बहुत महत्व होता है। आपकी रसोई में रखी हर चीज का आपके जीवन को प्रभावित करती...

Vastu Tips: कर्ज नहीं छोड़ रहा आपका पीछा? इन चीजों को आज ही घर से करें बाहर, हो जाएंगे मालामाल

Vastu Tips: बहुत मेहनत करने के बाद भी कई लोग कर्ज के बोझ तले दबते चले जाते हैं। कई बार तो कर्ज इतना ज्यादा...

Ruchismita Guru: एक्ट्रेस और सिंगर रुचिस्मिता गुरु ने की आत्महत्या, हाल ही में हुई थी मां से लड़ाई

Ruchismita Guru: आए दिन इंडस्ट्री से किसी न किसी के सुसाइड की खबर सामने आती ही रहती है। अभी दो दिन पहले ही भोजपुरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here