---विज्ञापन---

Photos: लहंगे में दिखा अक्षरा सिंह का खूबसूरत अवतार, देखें तस्वीरें

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। आज कल अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती […]

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। आज कल अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ पिक्चर्स शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है।


अक्षरा सिंह के लेटेस्ट लुक की बात करें तो एक्ट्रेस डार्क ब्लू कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। ट्रेडिशनल ऑउटफिट में अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने लाइट ज्वेलरी कैरी की है। इसके साथ ही उन्होंने न्यूड मेकअप रखा है। पोनी टेल हेयर स्टाइल के साथ अक्षरा सिंह का दिलकश अंदाज नजर आ रहा है।

 

और पढ़िए – खेसारी लाल यादव ने एक्ट्रेस पूजा को दिखाया टशन, बोले- ‘ब्रांडेड लईका’

 


अक्षरा सिंह की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी एक्ट्रेस की इन पिक्चर्स पर प्यार बरसा रहे हैं। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फीस बढ़ाने का ऐलान किया है।

 

और पढ़िए – शॉवर लेकर अपने बाबू सोना से मिलने पहुंची आम्रपाली, देख निरहुआ हुए घायल

 


अफवाहों का बाजार गर्म हैं कि अभिनेत्री भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल बॉलीवुड में छलांग लगाने वाली हैं।गौरतलब हैं कि पिछले दिनों एक्ट्रेस हिंदी गाने के भोजपुरी वर्जन में बादशाह के साथ नजर आई थी। आपको बता दें कि बिग बॉस OTT के बाद एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली हैं।

 

यहाँ पढ़िए भोजपुरी से  जुड़ी  ख़बरें

 

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 06, 2022 11:11 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.