-विज्ञापन-

Manju Singh Passed Away: दिल का दौरा पड़ने से एक्ट्रेस मंजू सिंह का हुआ निधन

मुंबई। एक तरह जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री में रणबीर आलिया की शादी की खबरे छाई हुई तो वहीं दूसरी और एक बुरी खबर सामने आई है। अमोल पालेकर की फिल्म गोलमाल समेत कई बॉलीवुड मूवीज का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस मंजू सिंह (Manju Singh) का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कार्डिक अरेस्ट की वजह से मुंबई में उनका निधन हुआ।वो टीवी इंडस्ट्री का भी हिस्सा रही थीं। वे एक एक्ट्रेस के अलावा अच्छी प्रोड्यूसर भी थीं। गीतकार और एक्टर स्वानंद किरकिरे ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस संग ये दुखद खबर शेयर की है।

स्वानंद किरकिरे ने मंजू सिंह की एक फोटो शेयर की और उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा- ‘मंजू सिंह जी नहीं रही! मंजू जी मुझे दिल्ली से मुंबई लाई थीं दूरदर्शन के लिए उनका शो स्वराज लिखने! उन्होंने DD के लिए कई नायाब शोज एक कहानी, शो टाइम आदि बनाए थे. हृषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल की ‘रत्ना’ हमारी प्यारी मंजू जी आपका प्यार कैसे भूल सकता है .. अलविदा !

मंजू सिंह भारतीय टेलीविजन उद्यग में एक जाना-माना नाम थीं। उन्होंने शो स्वराज, एक कहानी, शो टाइम आदि का निर्माण किया। प्यार से ‘दीदी’ कहलाने वाली मंजू बच्चों के शो, खेल खिलौने की एंकर थीं। यह शो करीब सात साल तक चला था। इसके अलावा सिंह ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल में भी दिखाई दी थीं, जिसमें उन्होंने रत्ना की भूमिका निभाई थी। हाल के दिनों में, मंजू सिंह बच्चों और युवाओं के लिए कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों से जुड़ी थीं। साल 2015 में, उन्हें रचनात्मक कला और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मान्यता मिली और उन्हें भारत सरकार द्वारा केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड (CABE) के सदस्य के रूप में नामित किया गया।

Latest

Don't miss

50MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय...

Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के साथ हुआ बड़ा हादसा, बहन ने की पुलिस से शिकायत

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम के पिता के घर...

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के पिंजरे में नजर आएगा एकता कपूर का बड़ा स्टार, ये रहा नाम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी फेम खतरों के खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस रियालिटी शो को लेकर आए दिन...

Infinix भारत में 27 मार्च को लॉन्च करेगा 50MP कैमरा वाला धाकड़ फोन, कीमत 10,000 से भी कम

Infinix Hot 30i launch price in India: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना नया धांसू फोन Infinix Hot 30i को लॉन्च करने की पूरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here