---विज्ञापन---

Koffee With Karan 7: रणवीर सिंह ने इस नाम से सेव किया है पत्नी दीपिका का नंबर, करण के शो में किया खुलासा

Bollywood News In Hindi: फिल्मी गलियारों में आजकल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) छाए हुए हैं। हाल ही में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ करण जौहर (Karan Johar) के शो में पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए।   दरअसल […]

Bollywood News In Hindi: फिल्मी गलियारों में आजकल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) छाए हुए हैं। हाल ही में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ करण जौहर (Karan Johar) के शो में पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए।

 

दरअसल ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) के होस्ट ने रणवीर सिंह से पत्नी दीपिका से जुड़ा सवाल पूछा। आपको बता दें कि कॉफी विद करण के सातवें सीजन में एक नया पैटर्न जोड़ा गया है। इसका नाम है कॉफी बिंगो सेशन जिसमें स्टार्स को कुछ अजीब सवालों के जवाब देने होते हैं। इसमें रणवीर सिंह से करण जौहर ने पूछा, उन्होंने पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का फोन नंबर अपने फोन में किस नाम से सेव कर रखा है?

और पढ़िए – ऋतिक रोशन ने बेटे ऋधान को दिया डर भगाने का ज्ञान, बाप-बेटे की ट्यूनिंग पर फैंस फिदा


इस सवाल पर रणवीर ने बताया कि, उन्होंने दीपिका का नंबर बेबी नाम से सेव किया है, साथ ही बेबी (Baby) के आगे एक छोटे बच्चे की इमोजी और पिंक हार्ट इमोजी लगाई है। बिंदास-बेबाक रणवीर के इस अंदाज को करण जौहर ने क्यूट बताया। आपको बता दें कि रणवीर की दीपिका के साथ इंस्टाग्राम पर सभी तस्वीरों में वह #baby जरूर लिखते हैं। ये खासतौर पर दीपिका के लिए ही है।

और पढ़िए – नीलम कोठारी पर गई हैं उनकी बेटी अहाना सोनी, तस्वीरों में देखें क्यूटनेस


रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिलहाल सर्कस और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी नजर आने वाली हैं।

 

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

First published on: Jul 24, 2022 01:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.