---विज्ञापन---

Kartik Aaryan: वेकेशन ट्रिप से मुंबई लौटें कार्तिक आर्यन, एयरपोर्ट पर इस अंदाज में आए नजर

Bollywood News In Hindi: इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आजकल टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। गौरतलब है कि उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े है। हाल ही में बॉलीवुड स्टार से यूरोप वेकेशन से वापस मुंबई आए हैं। एक्टर को […]

Bollywood News In Hindi: इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आजकल टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। गौरतलब है कि उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े है। हाल ही में बॉलीवुड स्टार से यूरोप वेकेशन से वापस मुंबई आए हैं। एक्टर को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

दरअसल अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) की सक्सेस को सेलिब्रेट करने कार्तिक आर्यन यूरोप ट्रिप पर निकले थे। हाल ही में एक्टर वापस मुंबई आए हैं। हर बार की तरह एक्टर का एयरपोर्ट पर बिंदास लुक नजर आया। बॉलीवुड स्टार के लुक की बात करें तो वो नियॉन कलर के शर्ट और ब्लैक डेनिम में नजर आए।

फैंस के साथ कार्तिक एयरपोर्ट पर पिक्चर्स क्लिक करते हैं। आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का रिकॉर्ड बनाया था। आपको बता दें कि इस फिल्म में एक्टर के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू भी नजर आए थे। यह फिल्म साल 2007 में आई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया’ का रीमेक है।

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक की अगली फिल्म ‘शहजादा’ सितंबर में रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन दिखाई देंगी। कार्तिक ने हंसल मेहता की फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ भी साइन की है। इसके अलावा कार्तिक, कियारा आडवाणी के साथ ‘सत्यनारायण की कथा’ में नजर आएंगे। ये फिल्म नवंबर 2022 में रिलीज हो सकती है।

First published on: Jul 11, 2022 12:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.