Independence Day Celebration: आज देश भर में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। गौरतलब है कि इस साल भारत ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (Aazadi Ka Amrit Mahotsav) मना रहा है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने पति विराट कोहली (Virat Kohli ) संग आजादी का जश्न मनाया।
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। लेटेस्ट पिक्चर में देखा जा सकता है कि अनुष्का, विराट तिरंगे के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने फैंस को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी है।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने देश भर में चल रहे अभियान ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) के तहत अपने घर में तिरंगा लहराया है। सोशल मीडिया पर स्टार कपल की ये पिक्चर्स छाई हुई है। आपको बता दें कि बीते दिनों ही स्टार कपल वेकेशन से लौटा है। अनुष्का शर्मा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली संग शादी रचाई है। स्टार कपल की एक बेटी भी है वामिका कोहली (Vamika Kohli), हालांकि आज तक एक्ट्रेस ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।
वहीं अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में अनुष्का महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आएंगी। फैंस को अनुष्का की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।