---विज्ञापन---

Video: बैकलेस ड्रेस में नजर आईं शहनाज गिल, बोल्ड लुक देख फैंस के उड़े होश

Shehnaaz Gill Video: पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से फेमस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। बिग बॉस (Bigg Boss) के बाद लाइमलाइट में आईं शहनाज गिल आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैंस […]

Shehnaaz Gill Video: पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से फेमस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। बिग बॉस (Bigg Boss) के बाद लाइमलाइट में आईं शहनाज गिल आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैंस के होश उड़ गए हैं।

लेटेस्ट वीडियो में शहनाज गिल पिंक कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस ड्रेस में अपनी दिलकश अदाओं से फैंस का दिल जीत रही हैं। शहनाज गिल ने महज कुछ देर पहले यह वीडियो शेयर किया है और महज कुछ देर में इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस के साथ कई सेलेब्स भी एक्ट्रेस के इस वीडियो पर प्यार बरसा रहे हैं।

 

और पढ़िए –  बर्थडे पर शर्टलेस हुए रणवीर सिंह, शेयर की यह खास तस्वीर

 

आजकल शहनाज गिल सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने ब्राइडल लुक में रैम्प वॉक भी किया था। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से शुरूआत करने वाली शहनाज गिल आज नेशनल स्टार बन चुकी हैं।

 

और पढ़िए – श्रीदेवी की भांजी महेश्वरी की फोटो हुई वायरल, खूबसूरती पर मर-मिटे फैंस

 

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द शहनाज गिल (Shehnaaz Gill Bollywood Debut) सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। पंजाबी स्टार को फैंस बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 07, 2022 12:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.