Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Ranveer Singh: बर्थडे पर शर्टलेस हुए रणवीर सिंह, शेयर की यह खास तस्वीर

Happy Birthday Ranveer Singh: बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने अंतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर एक खास जगह बनाई है। आज रणवीर सिंह अपना 37 वां जन्मदिन (Ranveer Singh Birthday) मना रहे हैं।अपने बर्थडे के मौके पर एक्टर ने अपनी […]

Happy Birthday Ranveer Singh: बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने अंतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर एक खास जगह बनाई है। आज रणवीर सिंह अपना 37 वां जन्मदिन (Ranveer Singh Birthday) मना रहे हैं।अपने बर्थडे के मौके पर एक्टर ने अपनी खास तस्वीर शेयर की है।

रणवीर यूं तो हमेशा ही अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं।आज अपने जन्मदिन पर रणवीर ने ये खास सेल्फी पोस्ट की है। इसे कैप्शन देते हुए रणवीर ने लिखा, ‘ये है बर्थडे वाली सेल्फी, लव यू।’ महज कुछ देर पहले शेयर किए गए इस पोस्ट पर अब तक लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ गए हैं। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी अपना प्यार लुटा रहे हैं।

 

और पढ़िए –  स्पेन में दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखीं काजोल की बेटी न्यासा, देखें तस्वीरें

 

आपको बता दें इस बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए रणवीर अपनी पत्नी दीपिका और परिवार के साथ यूएस में हैं। हाल ही में वो एक इवेंट में भी शामिल हुए थे। जिसमें उन्होंने बताया कि वो क्यों इनदिनों कोंकणी भाषा सीख रहे हैं।

एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से शादी रचाई है। रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिलहाल सर्कस और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में व्यस्त हैं।

 

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 06, 2022 02:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.