---विज्ञापन---

आलिया भट्ट के बाद गुड न्यूज देने वाली हैं दीपिका पादुकोण! रणवीर सिंह ने कही ये बात

Bollywood News In Hindi: फिल्मी गलियारों में आजकल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) छाए हुए हैं। हाल ही में यह स्टार कपल एक इवेंट में शामिल हुआ था। इस दौरान कपल ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। आइए जानते हैं पूरी खबर: दरअसल एक इवेंट के दौरान रणवीर सिंह अपने फ्यूचर […]

Bollywood News In Hindi: फिल्मी गलियारों में आजकल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) छाए हुए हैं। हाल ही में यह स्टार कपल एक इवेंट में शामिल हुआ था। इस दौरान कपल ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। आइए जानते हैं पूरी खबर:


दरअसल एक इवेंट के दौरान रणवीर सिंह अपने फ्यूचर किड्स के बारे में बात करते नजर आए। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने बच्चों के लिए कोंकणी भाषा सीख रहे हैं। आपको बता दें कि कोंकणी भाषा दीपिका पादुकोण की मातृभाषा है। ऐसे में जब एक्टर से पूछा गया कि आखिरकार उन्हें यह भाषा सीखने की क्या जरूरत पड़ी? इस पर रणवीर सिंह का जवाब सुन खुद दीपिका भी हैरान रह गईं।

 

और पढ़िए – आदित्य नारायण ने पहली बार दिखाया बेटी त्विषा का चेहरा, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

 

जवाब देते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि, ‘मैं एक ऐसी स्थिति में हूं, जहां मैं कोंकणी भाषा को थोड़ा-बहुत समझ सकता हूं। लेकिन, मैं नहीं चाहता कि जब हमारे बच्चे हों तो उनकी मां उनसे कोंकणी में बात करे और मुझे समझ ही न आए।’ एक्टर की इस बात पर दीपिका पादुकोण ने रिएक्ट करते हुए कहा कि रणवीर के इस फैसले से वह बेहद खुश थीं। जब तक उन्हें इसकी असली वजह नहीं पता थी, तब तक वह इसे उनकी एक अच्छी कोशिश समझ रही थीं।

 


आपको जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर और दीपिका ने हाल ही में सैन जोस, कैलिफोर्निया में एक एनआरआई सम्मेलन में भाग लिया। रणवीर सिंह के इस बयान के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है कि क्या आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के बाद दीपिका पादुकोण भी गुड न्यूज देने वाली हैं। हालांकि इस बारे में रणवीर दीपिका (Ranveer Singh-Deepika Padukone) ने कोई बात नहीं की।

 

और पढ़िए – अब ऐसी दिखती हैं सलमान खान की हीरोइन रंभा, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान

 

स्टार कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार दोनों फिल्म ’83’ में नजर आए थे। जहां रणवीर सिंह हाल ही में ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आए थे तो वहीं दीपिका फिल्म ‘गहराइयां’ में दिखाई दी थीं।

 

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 06, 2022 08:35 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.