---विज्ञापन---

Bigg Boss 16: बिग बॉस में नजर आएंगे ये सितारें! सामने आई लिस्ट

Bigg Boss 16 Contestants List: छोटे पर्दे का कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 16’ (Big Boss 16) आजकल चर्चा का केंद्र बना हुआ है। आए दिन इस शो से जुड़ा कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है। इसी बीच शो को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर: गौरतलब […]

Bigg Boss 16 Contestants List: छोटे पर्दे का कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 16’ (Big Boss 16) आजकल चर्चा का केंद्र बना हुआ है। आए दिन इस शो से जुड़ा कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है। इसी बीच शो को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर:


गौरतलब है कि बहुत जल्द ‘बिग बॉस 16’ टीवी पर वापसी करने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ही होंगे। खबरों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही बिग बॉस 16 का आगाज होने वाला है। ऐसे में फैंस बिग बॉस 16 में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट (Contestant List) को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान (Salman Khan) का यह शो अपने पिछले सीजन से काफी अलग होने वाला है और इस बार यह दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16’ अक्टूबर के महीने से शुरू होने वाला है।

और पढ़िएSong Release: तापसी की फिल्म ‘दोबारा’ का पहला गाना ‘वक्त के जंगल’ आउट, रहस्यों में उलझी एक्ट्रेस

 

बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) को लेकर कुछ ऐसे कंटेस्टेंट के नाम सामने आए है। खबरों के अनुसारइस बार पूनम पांडे (Poonam Pandey), आजमा फल्लाह (Ajma Fallah), अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani), दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi), मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui),, शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), फैजल शेख (Faisal Shaikh), जन्नत जुबैर (Jannat Zubair), मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta), जैद दरबार (Zaid Darbar) जैसे नाम शामिल हैं।

 

वैसे ‘बिग बॉस’ हर साल कोई नई थीम के साथ आता है। ऐसे में ये देखना काफी इंट्रेस्टिंग होगा कि आखिर इस शो में कौन कौन से सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के रूप में नजर आएंगे।इस बार ऐसा माना जा रहा है कि एक्वा थीम पर शो बेस्ड होगा।

 

 

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 06, 2022 02:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.