---विज्ञापन---

अर्जुन कपूर ने रख दी मलाइका अरोड़ा के सामने यह डिमांड, कहा-घर आने पर मेरे लिए….

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में से एक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अक्सर ही सुर्खियों में छाए रहते हैं।अक्सर ही दोनों स्टार्स सोशल मीडिया पोस्ट से एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर कुछ ऐसा शेयर […]

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में से एक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अक्सर ही सुर्खियों में छाए रहते हैं।अक्सर ही दोनों स्टार्स सोशल मीडिया पोस्ट से एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर कुछ ऐसा शेयर किया जो इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

 

अक्सर एक साथ नजर आने वाले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बीजी हैं। लेडी लव से दूर रहने पर अर्जुन को मलाइका की याद सता रही है। अब हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए मलाइका से एक प्यारी सी मांग की है।

 

 

यहाँ पढ़िए – Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा को लेकर कही दिल की बात, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

 

दरअसल, अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो सुपर हॉट चटनी के साथ मोमोज खाते हुए देखे जा सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने फैंस से कुछ मसालेदार सॉस के सुझाव मांगे। सवाल-जवाब सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे कहा कि मलाइका की बनाई हुई चटनी खानी चाहिए।

 

यहाँ पढ़िएEkta Kapoor Birthday: एकता कपूर आज हैं करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, जुहू में है आलीशान घर

 

इस पर अर्जुन ने जवाब दिया, “कृपया उन्हें घर आने पर मेरे लिए बनाने के लिए कहें … वो ट्रिप का आनंद ले रही हैं और इंस्टाग्राम-योग्य तस्वीरें लेने में व्यस्त है, लेकिन शायद ये उन्हें @malaikaaroraofficial मना ले।”

जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसके बाद से फैंस दोनों की जल्द शादी का कयास लगाने लगे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों ने शादी का फैसला करके अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ने के बारे में सोचा है। ये पता चला है कि दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध (Arjun Malaika Wedding Date) सकते हैं।हालांकि इस मुद्दे पर दोनों स्टार्स ने खुलकर कुछ नहीं कहा है।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jun 07, 2022 01:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.